Breaking News :
>>पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार>>एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ>>अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख रुपये का जुर्माना>>बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

नागरिकता कानून के समर्थन में उतरे अभिनेता हेमंत पांडे

आकाश ज्ञान वाटिका। सिने अभिनेता हेमंत पांडे नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में खुलकर उतर आए हैं। उन्होंने लोगों से अराजक तत्वों व घुसपैठियों को रोकने के लिए बने इस कानून को समझने की अपील करते हुए कहा कि करोड़ों भारतीयों द्वारा चुनी गई सरकार ने संसद में पारित कर यह कानून बनाया है। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह संसद में साफ कर चुके हैं कि इस कानून से किसी भारतीय मुसलमान का नुकसान नहीं होगा, यह कानून देशहित में है तो हमें इस पर भरोसा करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि धर्म, जाति की राजनीति करने वाले टैक्स पेयर की मेहनत की कमाई से बनी सरकारी संपत्ति को आग लगा रहे हैं, या नुकसान पहुंचा रहे हैं, बेहद निंदनीय है।

सिने अभिनेता हेमंत ने सोशल मीडिया में वीडियो जारी कर कहा है कि यह कानून संस्कृति, कला, पढ़ाई,  देशभक्ति, संस्कार की जड़ों से जुड़े रहने को प्रेरित करता है। इस कानून से अराजक तत्वों व घुसपैठियों को रोका जा रहा है तो पूरे देश को पीएम मोदी के साथ खड़ा होना चाहिए। कहा कि 70 साल तक देश में एक पार्टी ने सरकार चलाई है, मौजूदा सरकार हंसी मजाक में सत्ता में नहीं आई है। आज दुनिया में भारत का गौरव बढ़ रहा है। इस कानून के विरोध की आड़ में अराजकता, तोडफ़ोड़ व सरकारी संपत्ति को नुकसान करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध जायज है। लोकतंत्र में सरकार को वोट से ही हटाया जा सकता है। मगर मामले मेें नमक व घी डालकर भड़काने वालों से सावधान रहना चाहिए।

कानून घुसपैठियों पर करेगा वार : कुलस्ते

रुद्रपुर : नागरिकता संशोधन कानून पर केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन ङ्क्षसह कुलस्ते ने शुक्रवार को कहा कि कानून से किसी को डरने की जरूरत नहीं। घुसपैठियों से देश को खतरा है। उन्हें चिह्नित किया जाएगा। बंग्लाभाषी निश्चिंत रहें। वह प्रभावित नहीं होंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि एनआरसी मुद्दे पर बंग्लाभाषी व ङ्क्षसधी समाज को ङ्क्षचता करने की जरूरत नहीं है। एनआरसी का मकसद किसी भी देशवासी को परेशान करना नहीं है। देश में एक गलत राजनीतिक माहौल बनाया जा रहा है। सीएए व एनआरसी से देश को फायदा होने वाला है। उन्होंने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र मंडला (मध्य प्रदेश) में भी बड़ी संख्या में ङ्क्षसधी समाज है। राज्यमंत्री ने कहा कि जीएसटी से टैक्स चोरी में कमी आई है। आर्थिक मंदी वैश्विक है। इसमें भारत की स्थिति अन्य देशों से बेहतर है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!