Breaking News :
>>संजय दत्त की आगामी फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज>>महाराणा प्रताप की जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने किया उन्हें याद >>मुख्यमंत्री धामी ने जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ का किया औचक निरीक्षण>>एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील>>सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल होगा शपथ ग्रहण>>“ऑपरेशन प्रहार”- अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार>>मेधावी छात्राओं की बड़ी संख्या बेटियों की प्रगति का प्रमाण- रेखा आर्या>>‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ की रिलीज डेट का ऐलान, 29 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>मुख्यमंत्री धामी ने श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड अस्पताल का किया लोकार्पण>>दिव्यांगजनों के लिए वरदान बना डीडीआरसी, सैकड़ों को मिला लाभ>>राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, 30 मई अंतिम तिथि>>कानून का दुरुपयोग कर निर्दोषों को फंसाने वालों के विरुद्ध होगी कठोरतम कार्यवाही- कुसुम कण्डवाल>>उच्च शिक्षा विभाग में उत्तर-पुस्तिकाओं का होगा डिजिटल मूल्यांकन- डाॅ. धन सिंह रावत>>एमडीडीए का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माणों पर चला सीलिंग अभियान, पटेलनगर–देहराखास में दो निर्माण सील>>मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में डीएम सविन बंसल की पहल से दिव्यांगजनों को बड़ी राहत, डीडीआरसी बना सहारा>>फिर रिकार्ड तोड़ेगी चारधाम यात्रा : महाराज>>मानसून शुरू होने से पूर्व सभी सड़के हों गड्ढामुक्त : मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन>>लंबित पेयजल योजनायें जल्दी पूरी हों, हर घर तक पहुँचे स्वच्छ जल : सीडीओ>>विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता पर रखें विशेष ध्यान : मंत्री खजानदास>>वन मंत्री सुबोध उनियाल ने ‘हिमालयन काला भालू’ के नवीन बाड़े का किया उद्घाटन
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

रुड़की की आयुषी शर्मा के इलाज के लिए अभिनेता अक्षय कुमार ने बढ़ाया मदद का हाथ, 15 लाख रुपये दिए

आकाश ज्ञान वाटिका, 09 जनवरी, 2023, सोमवार, रुड़की रुड़की की बेटी आयुषी शर्मा के लिए अभिनेता अक्षय कुमार ने मदद का हाथ बढ़ाया है। उन्होंने रुड़की की आयुषी शर्मा के इलाज के लिए 15 लाख रुपये दिए हैं। साथ ही और धनराशि भी देने की बात कही है। आयुषी के परिवार ने अक्षय कुमार का आभार जताया है।

रुड़की के नेहरू नगर निवासी वरिष्ठ साहित्यकार डॉ० योगेंद्र नाथ शर्मा अरुण की पोती आयुषी शर्मा राजस्थान के वनस्थली विद्यापीठ से पीएचडी कर रही हैं। चार माह पहले उनके पैरों में भयंकर दर्द हुआ और पैर सुन्न हो गए। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाया गया तो पता चला कि आयुषी का हार्ट केवल 15 प्रतिशत काम कर रहा है।

आयुषी के पैरों की नसों में ब्लाकेज आने जाने से वहां तक खून नहीं जा रहा है। इसके चलते वह चल नहीं पा रही है। उसका हार्ट ट्रांसप्लांट चेन्नई में होना है। इसके इलाज के लिए 50 लाख का खर्च आना है। इस पर आयुषी के दादा डा. योगेन्द्र नाथ शर्मा अरुण ने प्रधानमंत्री राहत कोष से सहायता मांगी, लेकिन वहां से जवाब मिला कि यह अस्पताल केंद्र सरकार के पैनल में नहीं है।

इसी बीच उपचार के लिए 30-35 लाख रुपये परिवार की ओर से जुटाए गए, लेकिन और धनराशि की व्यवस्था नहीं हो सकी। इसके बाद परिवार ने चाणक्य सीरियल के निर्देशक पद्मश्री डॉ० चंद्रप्रकाश द्विवेदी से संपर्क किया। उन्होंने इस संबंध में फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार से बात की। अक्षय कुमार ने आयुषी के आपरेशन में मदद के लिए 15 लाख रुपये दिए है। साथ ही परिवार को आश्वासन दिया कि यदि और रुपयों की जरूरत पड़ी तो उपलब्ध कराए जाएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!