Breaking News :
>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना
उत्तराखण्ड

पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण जैसे कार्य हमारे भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण : स्पीकर ऋतु खण्डूडी

हरेला पर्व-स्पीकर खंडूडी ने जसपुर में किया पौधरोपण

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 18 जुलाई 2024, जसपुर। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण का जसपुर विधानसभा पहुँचने पर उनके समर्थकों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण इन दिनों कुमाऊं क्षेत्र के दौर पर हैं।अपने तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन जसपुर पहुँचने पर पूर्व विधायक जसपुर शैलेंद्र मोहन सिंघल व भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष का फूल मालाओं से भव्य व जोरदार स्वागत किया।

जसपुर पहुँचने पर ऋतु खण्डूडी ने स्थानीय आदर्श किसान इण्टर कॉलेज विद्या नगर बहेरी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़िनेगी जसपुर में हरेला के उपलक्ष में वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर ऋतु खण्डडी ने जसपुर गढ़िनेगी में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में वहाँ के विकास कार्यों और स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की और विभिन्न योजनाओं का अवलोकन किया। ऋतु खण्डूडी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण जैसे कार्य हमारे भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इस पहल से न केवल पर्यावरण को फायदा होगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी स्वच्छ और हरित वातावरण सुनिश्चित होगा।

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने अध्यक्ष महोदया का अभिवादन किया और उनके नेतृत्व की सराहना की। साथ हीं सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूडी का कुशल क्षेम विधानसभा अध्यक्ष से जाना और जनरल खण्डूडी के कार्यशैली की खूब प्रशंसा करी। अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अपने संबोधन में सभी उपस्थित जनों को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे उत्तराखंड के विकास और जनता के कल्याण के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगी।

इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल, सुरेश लहिया, विजय मक्कड़, गुरुताज, रवि साहनी, नरेश लोहिया, हरीश, संजय खन्ना आकांक्ष, इन्दर कुमार मोहन, राजकुमार चावला ,रुपेश बॉटला आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!