Breaking News :
>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन>>हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री>>युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 15,223 नए मामले, एक्टिव केस घटे

आकाश ज्ञान वाटिका, २१ जनवरी २०२१, गुरुवार। देश में कोरोना वायरस महामारी की स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। देश में कोरोना के मरीज तेजी से ठीक भी हो रहे हैं और इसके सक्रिय मामलों की संख्या में भी तेजी से गिरावट आ रही है। बीते सात महीनों में पहली बार कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामले 2 लाख से नीचे आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 15,223 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान देश में कोरोना वायरस के कारण 151 लोगों की मौत हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के अब तक कुल 1 करोड़ 6 लाख 10 हजार 883 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, इसमें से 1.02 करोड़ से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं। ताजा आंकड़ो के मुताबिक, देश में अब तक 1 करोड़ 2 लाख 65 हजार 706 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। भारत में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की बात करें तो अब फिलहाल 1 लाख 92 हजार 308 एक्टिव केस बचे हुए हैं। देश में कोरोना के कारण अब तक 1 लाख 52 हजार 869 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

देश में कोरोना वायरस की एक्टिव दर घटी है। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 4,893 सक्रिय केस कम हुए हैं। इससे एक्टिव दर 1.81% रह गई है। इसी तरह बीते 24 घंटों में कोरोना से 19,965 लोग ठीक हुए हैं, जिसको मिलाकर रिकवरी दर 96.75% हो गई है। देश की कोरोना मृत्यु दर फिलहाल 1.44% है।

देश में कोरोना की जांच का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। देश में अब तक करीब 19 करोड़ सैंपलों की कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में बुधवार(20 जनवरी,2021) तक 18,93,47,782 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 7,80,835 टेस्ट कल किए गए हैं।

देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 8 लाख 6 हजार 484 लोगों को टीका लगाया चुका है। इसमें से बीते 24 घंटों में 1 लाख 31 हजार 649 लोगों को टीका लगाया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!