Breaking News :
>>दिल्ली-NCR की दुष्कर्म घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, निर्भया कांड की यादें हुईं ताजा>>कालिंदी ट्रेक पर फंसे 29 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, हेलीकॉप्टर से हर्षिल पहुंचाया>>भारतीय दवा कंपनियों के लिए खुशखबरी, अमेरिका में इन दवाओं पर नहीं लगेगा टैरिफ>>एशियन गेम्स 2026- भारत-अफगानिस्तान क्वार्टर फाइनल रद्द, सेमीफाइनल में पहुंचा भारत>>सिंहस्थ 2028 की तैयारी में उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण को लेकर तनाव, भारी पुलिसकर्मी तैनात, हाईकोर्ट में सुनवाई आज>>चीड़बासा स्लाइडिंग जोन में संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर 1500 यात्रियों को सुरक्षित पहुंचाया गौरीकुंड>>दिल्ली में प्रवासी बुद्धिजीवियों से CM धामी का संवाद, कहा- उत्तराखण्ड के विकास में प्रवासियों की महत्वपूर्ण भागीदारी>>रेड-ऑरेंज अलर्ट पर मुख्य सचिव का बड़ा निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहें सभी विभाग>>परिणाम आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों को रोजगार के साथ रोजगार सृजन के लिए तैयार करना जरूरी: कुलपति>>कार्यक्रम स्थगित कर आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे डॉ. धन सिंह रावत>>जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कौशल एवं अप्रेंटिसशिप समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न>>देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र>>अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बाड़ेछीना स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों पर मांगा स्पष्टीकरण>>मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स; डीएम ने 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग के दिए निर्देश>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’, कहा ‘मन की बात’ है राष्ट्रहित और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी पीएम के मन की बात, बोले- सामाजिक कार्य की प्रेरणा देता है प्रत्येक एपिसोड>>प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित -मुख्यमंत्री>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना
उत्तराखण्ड

पहले दिन दो जोन में चली अतिक्रमण पर कार्रवार्इ, 71 पक्के निर्माण ध्वस्त

देहरादून: हाईकोर्ट के आदेश पर पहले दिन शहर के दो जोन में चली कार्रवाई के दौरान 71 पक्के निर्माण ध्वस्त किए गए। इस दौरान अलग-अलग टीमों ने 200 नए अतिक्रमण चिह्नित किए, ऐसे में अब तक कुल 326 अतिक्रमण पर लाल निशान लगाए जा चुके हैं। इधर, अतिक्रमण की कार्रवाई के दौरान शहर की सड़कों पर पुलिस फोर्स छावनी में तब्दील रही। शासन-प्रशासन के अफसर अतिक्रमण हटाने की मॉनीटरिंग करते रहे। रिस्पना में अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश भी मोर्चे पर डटे नजर आए।

हाईकोर्ट के आदेश पर राजधानी में गुरुवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई। पहले दिन दो जोन में अतिक्रमण हटाया गया। हरिद्वार रोड पर रिस्पना से चंचल स्वीट शॉप तक सबसे ज्यादा 37 पक्के अतिक्रमण ध्वस्त किए गए। यहां बड़े अस्तपाल, स्कूल, दुकानें, होटल, ढाबे और घरों की चहारदीवारी पर जेसीबी चलाई गई। करीब आधा किमी की दूरी पर दोनों तरफ यहां अतिक्रमण हटाया गया।

अतिक्रमण हटाने के लिए सुबह से शाम तक सिटी मजिस्ट्रेट मनुज गोयल, एसडीएम मसूरी मीनाक्षी पटवाल, सीओ सिटी चंद्रमोहन सिंह, इंस्पेक्टर राजेश साह मौके पर डटे रहे। जबकि एडीएम अरविंद पांडेय, एसपी सिटी प्रदीप राय, लोनिवि व नगर निगम के अधिकारी पूरे दिन मॉनीटरिंग करते रहे। इस जोन में 50 नए अतिक्रमण चिह्नित किए गए।

इधर, जोन तीन में निरंजनपुर मंडी से मातावाला बाग के पास तक करीब 34 अतिक्रमण हटाए गए। यहां एसडीएम सदर प्रत्यूष सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स के साथ अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। यहां सड़क किनारे लगे निजी प्रतिष्ठानों के बोर्ड भी जेसीबी से हटाए गए। अभियान आढ़त बाजार तक चलना था, लेकिन बारिश और चिह्नीकरण का काम पूरा नहीं होने के कारण मातावाला बाग तक ही अतिक्रमण ध्वस्त किया जा सका। यहां 45 नए अतिक्रमण चिह्नित किए गए। इधर, राजपुर में 53 और चकराता रोड में 52 अतिक्रमण चिह्नित किए गए।

सूचना छिपाने वालों पर होगी कार्रवाई

अपर मु य सचिव ओम प्रकाश ने देर शाम आइआरडीटी में ध्वस्तीकरण और चिह्नीकरण कार्य की समीक्षा की। इस दौरान समस्त विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों को चेतावनी दी कि यदि अवैध निर्माण, अतिक्रमण की सूचना छिपाई गई या अतिक्रमणकारियों की मदद की गई तो उनके  द्वारा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों पर नजर भी रखी जा रही है। इस दौरान आगे की कार्रवाई के लिए अफसरों को दिशा-निर्देश दिए गए।

निशान मिटाने वालों पर नजर

एमडीडीए के वीसी आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि चिह्नीकरण के बाद कुछ लोग लाल निशान मिटा रहे हैं। ऐसे लोगों पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने साफ कहा कि यदि अतिक्रमण में बाधा या फिर निशान मिटाने की कोशिशें की गई तो उनके द्वारा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!