Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
ताज़ा खबरेंदेशविज्ञान एवं प्राद्यौगिकीविशेष

एसर ने लॉन्च किया बैक्टीरिया से मुक्त स्वस्थ वातावरण के लिए ओज़ोन एंटीबैक्टीरियल सैनेटाइज़र

ओज़ोनेटेड पानी में तेज एंटीबैक्टीरियल शक्ति है, जिसका इस्तेमाल हाथों, बर्तनों, दूध की बोतलों और खिलौनों को साफ करने में हो सकता है।

‘इंस्टैन्ट ओज़ोन जनरेशन टेक्नोलॉजी’ ओज़ोन को तुरंत पानी में घोलेगी, जिससे खाद्य पदार्थों की सतह से कीटनाशकों के हानिकारक अपशिष्ट प्रभावी रूप से निकल जायेंगे।

ओज़ोन एंटीबैक्टीरियल सैनेटाइज़र ई.कोलाई पर काफी प्रभावी है और ये अल्कोहल-बेस्ड क्लीनिंग लिक्विड की जगह ले सकता है।

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 मार्च, 2022, गुरूवार, देहरादून। प्रमुख उपभोक्ता तकनीक ब्राण्ड एसर ने आज ओज़ोन एंटीबैक्टीरियल सैनेटाइज़र की पेशकश की है। इसके ओज़ोनेटेड पानी में तेज एंटीबैक्टीरियल शक्ति है। इसे हम सफाई के लिये रोजाना इस्तेमाल कर सकते हैं और चीजों को स्टरलाइज करने के साथ ही उन्हें ताजा, स्वस्थ और बैक्टीरिया से मुक्त रख सकते हैं। नया विकसित और “इंस्टैन्ट ओज़ोन जनरेशन टेक्नोलॉजी’’ के खास पेटेंट वाला सैनेटाइज़र ओज़ोन को पानी में तुरंत घोलेगा, जिससे खाद्य पदार्थों की सतह से 75þ कीटनाशक हट जाते हैं और उनकी शेल्फ लाइफ 2 से 3 गुना बढ़ जाती है।

इस लॉन्च पर एसर इंडिया में मार्केटिंग के प्रमुख सूरज बालाकृष्णन ने कहा, “एसर में हमारा मिशन है लोगों के जीवन को बेहतर और ज्यादा स्वस्थ बनाना। मौजूदा महामारी को देखते हुए हमारा लक्ष्य ऐसे उत्पाद लाने का है, जो एक सुरक्षित वातावरण निर्मित करें, क्योंकि यह पहले से कहीं ज्यादा जरूरी है। ओज़ोन एंटीबैक्टीरियल सैनेटाइज़र के साथ हमारा मानना है कि अत्याधुनिक तकनीक हमारे ग्राहकों को ओज़ोनेटेड पानी की शक्ति का इस्तेमाल कर स्वच्छ और बैक्टीरिया से मुक्त वातावरण देगी और उनके परिवार तथा प्रियजनों को हर समय सुरक्षित और स्वस्थ रखेगी।”

इस सरल और इस्तेमाल में आसान उत्पाद को किसी भी साधारण नल पर लगाया जा सकता है और फिर यह ओज़ोनेटेड पानी बनाता है, जिसका इस्तेमाल ताजे खाद्य पदार्थों, बर्तनों और सतहों आदि को साफ करने के लिये किया जा सकता है। ओज़ोन एंटीबैक्टीरियल सैनेटाइज़र का पानी आपके पालतू जानवरों को आमतौर पर दिखने वाली बीमारियाँ जैसे जीवाणु संक्रमण, फफूंद संक्रमण, परजीवी और एलर्जी भी दूर करता है। रिडक्शन की प्रक्रिया में पानी जीवाणुरहित, गंधरहित, रंगरहित और संरक्षित होता है। यह ओज़ोनेटेड पानी एफडीए से स्वीकृत है, खासतौर से इसका उपयोग खाद्य एवं पेय उद्योग में होता है और बोतलों तथा बर्तनों को स्टरलाइल करने में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

कीमत और उपलब्धता

एसर ओज़ोन एंटीबैक्टीरियल सैनेटाइज़र कंपनी के ऑनलाइन स्टोर और अमेज़न तथा फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.