Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
देश

कश्मीर में सेना को लेकर फर्जी खबरें फैलाने का आरोप

शेहला रशीद के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज, कश्मीर में सेना को लेकर फर्जी खबरें फैलाने का आरोप

नई दिल्ली,  जेएनयू की पूर्व छात्रा शेहला रशीद के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज की गई है। सुप्रीम कोर्ट के वकील अलख आलोक श्रीवास्तव ने शेहला रशीद के खिलाफ एक आपराधिक शिकायत दायर की, जिसमें कथित तौर पर भारतीय सेना और भारत सरकार के खिलाफ फर्जी खबर फैलाने के आरोप में उनकी गिरफ्तारी की मांग की गई है

कश्मीर के हालात पर शेहला रशीद का ट्वीट
रविवार को शेहला रशीद ने कश्मीर के मौजूदा हालात को लेकर 10 ट्वीट किए। इन ट्वीट्स में दावा किया कि वहां हालात बेहद खराब है। कश्मीर के हालात पर किए गए ट्वीट पर भारतीय सेना ने जवाब दिया है। शेहला रशीद ने रविवार को कश्मीर के हालात को लेकर 10 ट्वीट किए थे जिसमें उन्होंने दावा किया कि कश्मीर में हालात बेहद खराब है। अब शेहला रशीद के इन दावों की हवा भारतीय सेना ने निकाल दी है। भारतीय सेना ने ट्वीट कर उनके दावों को बेबुनियाद बताया है।

भारतीय सेना ने ट्वीट किया, ‘शेहला राशिद द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद और खारिज हैं। ऐसी असत्यापित और फर्जी खबरें असामाजिक तत्वों और संगठनों द्वारा अनसुनी आबादी को भड़काने के लिए फैलाई जाती हैं।

श्रीनगर में खुले-स्कूल कॉलेज
श्रीनगर जिले में आज स्कूल खुल गए हैं, धीरे-धीरे बच्चों का पहुंचना भी शुरू हो रहा है। स्कूल के आस-पास भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात हैं। घाटी में करीब 14 दिन बाद स्कूल खुल रहे हैं, ऐसे में बच्चों में एक अलग-सा उत्साह है। प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना ना हो। घाटी में कॉलेज में एग्जाम की सुविधा पर विचार किया जाएगा, साथ ही जितने दिन स्कूल बंद रहे उतने दिन के लिए एक्सट्रा क्लास चलाई जाएगी अब धीरे-धीरे पूरी सुविधा को आगे बढ़ाया जाएगा।

घाटी में सामान्य हो रहे हैं हालात
जम्मू में बीते कुछ दिनों से धारा 144 में ढील दी गई थी, लेकिन कश्मीर में धीरे-धीरे हालात सामान्य हो रहे हैं। श्रीनगर के डिप्टी कमिश्नर शाहिद चौधरी के मुताबिक, सोमवार से घाटी में 190 स्कूल खुले है। ऐसे में सबसे पहली और बड़ी चुनौती बच्चों की सुरक्षा की है। करीब 14 दिन बाद घाटी में स्कूल-कॉलेज खुलने जा रहे हैं, ऐसे में एक बार फिर सुरक्षाबलों के लिए शांत माहौल बनाने की चुनौती है। अनुच्छेद 370 कमजोर होने और केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद से ही कश्मीर में धारा 144 लागू थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!