Breaking News :
>>28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना>>मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन>>देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद>>विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग>>नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल>>ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा>>राइज एंड फॉल 2 को मिला पहला फाइनलिस्ट, शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील>>बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल>>स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान>>जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण>>जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं>>दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय>>सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास>>मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन>>दिवाली के मौके पर OTT पर होगा मनोरंजन का डबल धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी नई फिल्में और वेब सीरीज>>विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार>>बदरीनाथ हाईवे पर विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे विधायक>>डोईवाला में गांजा तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार, 1 किलो 296 ग्राम मादक पदार्थ बरामद>>फॉर्मूला-1 को मिला सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन, 20 साल की उम्र में किमी एंटोनेली ने रचा इतिहास
उत्तराखण्ड

देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद

देहरादून। राजधानी में लगातार हुई चोरी की घटनाओं का दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है। वसंत विहार थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग दुकानों को निशाना बनाने वाले एक युवक को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए आभूषण, नकदी, लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी नशे का आदी है और अपनी लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।

पुलिस के अनुसार, 1 नवंबर 2026 को तीन अलग-अलग दुकानदारों अंकित सिंह, अंशुल पालीवाल और अश्वनी कुमार ने वसंत विहार थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि 31 अक्टूबर की रात अज्ञात चोरों ने उनकी दुकानों के ताले तोड़कर ज्वेलरी, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। तीनों शिकायतों के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू की।

लगातार हुई चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी देहरादून ने आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी का सामान बरामद करने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गईं। जांच के दौरान घटनास्थलों और आसपास के रास्तों पर लगे करीब 70 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। संदिग्धों की पहचान के लिए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया और पूर्व में चोरी की घटनाओं में शामिल रहे आरोपियों का सत्यापन किया गया।

पुलिस की जांच के आधार पर 2 नवंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर मलिक चौक के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। उसकी पहचान सुमित उर्फ सत्यम उर्फ चीरवा (22 वर्ष), निवासी देहराखास, पटेलनगर, देहरादून के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से अलग-अलग दुकानों से चोरी किया गया सामान बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है। नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए उसने जीएमएस रोड स्थित अलग-अलग दुकानों को निशाना बनाया था। आरोपी ने रात के समय दुकानों के ताले तोड़कर ज्वेलरी, लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य सामान चोरी किया था। पुलिस के अनुसार, वह चोरी किए गए सामान को बेचने की तैयारी में था, लेकिन इससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पहले भी कई आपराधिक मामलों में जा चुका है जेल

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। वह चोरी, नकबजनी, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न मामलों में जेल जा चुका है। कुछ दिन पहले ही वह जमानत पर बाहर आया था। आरोपी के खिलाफ पटेलनगर, नेहरू कॉलोनी और वसंत विहार थानों में कुल नौ आपराधिक मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।

चोरी के सामान की बरामदगी

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक ब्लैक एसर लैपटॉप, वीवो कंपनी के दो मोबाइल फोन, सफेद धातु की एक जोड़ी पायल, एक चेन और 4,300 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी इंदिरानगर उपनिरीक्षक सुनील नेगी समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Loading

error: Content is protected !!