Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
मनोरंजन

17वें हफ़्ते की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर रामायण ने शहरी और ग्रामीण इलाक़ों में नंबर वन शो का ख़िताब किया हासिल

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 मई 2020, शुक्रवार। कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान दर्शकों के मनोरंजन के लिए दूरदर्शन पर शुरू किये गये पौराणिक शोज़ ने टीआरपी चार्ट्स में भी धमाल मचाया हुआ है। ‘रामायण’ ख़त्म होने के बाद अब ‘उत्तर रामायण’ ने टीआरपी चार्ट्स में अपना क़ब्ज़ा जमा लिया है।

साल 2020 के 17वें हफ़्ते की रिपोर्ट के मुताबिक ‘उत्तर रामायण’ ने शहरी और ग्रामीण इलाक़ों में नंबर वन शो का ख़िताब हासिल किया है, वहीं ‘महाभारत’ दूसरे स्थान पर रहा है।

ब्रॉडकास्ट ऑडिएंस रिसर्च काउंसिल ने 25 अप्रैल से 1 मई तक की जो रिपोर्ट जारी की है, उसके मुताबिक शहरी इलाक़ों में डीडी नेशनल के शो ‘उत्तर रामायण’ ने 28383 इंप्रेशंस के साथ पहला स्थान हासिल किया है। वहीं दूसरे स्थान पर डीडी भारती का शो ‘महाभारत’ (14368 इंप्रेशंस) रहा। स्टार प्लस पर प्रसारित ‘महाभारत’ ने भी 5601 इंप्रेशंस के साथ इस लिस्ट में तीसरी पोजिशन हासिल की। वहीं, दंगल टीवी का शो ‘महिमा शनिदेव की’ 3188 इंप्रेशंस के साथ चौथे और ‘बाबा ऐसो वर ढूंढो’ 2965 इंप्रेशंस के साथ पांचवें स्थान पर रहा।

अब अगर ग्रामीण क्षेत्रों के दर्शकों की बात करें तो यहां भी डीडी नेशनल के शो ‘उत्तर रामायण’ ने 24080 इंप्रेशंस के साथ टॉप पोजिशन हासिल की है। वहीं डीडी भारती के शो ‘महाभारत’ को 9913 इंप्रेशंस के साथ चौथी पोजिशन मिली। ग्रामीण इलाक़ों में दंगल टीवी के शोज़ ने बेहतर परफॉर्म किया है और टॉप 5 में से तीन पोजिशंस पर क़ब्ज़ा जमाया है। इनमें ‘बाबा ऐसो वर ढूंढो’ 12177 इंप्रेशंस के साथ दूसरे स्थान पर, ‘महिमा शनिदेव की’ 10105 इंप्रेशंस के साथ तीसरे स्थान पर और ‘रामायण’ ने 6783 इंप्रेशंस के साथ पांचवें स्थान पर एंट्री ली है।

बता दें कि दंगल टीवी पर ‘रामायण’ का पुन: प्रसारण 26 अप्रैल से शुरू हुआ था और आते ही टॉप 5 में पहुंच गया है। दंगल टीवी पर प्रसारित ‘रामायण’ रामानंद सागर की ‘रामायण’ का रीमेक है, जिसमें गुरमीत चौधरी ने राम का किरदार निभाया है। सबसे पहले इसका प्रसारण 2008 में किया गया था।

अब अगर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की संयुक्त लिस्ट देखें तो टॉप 5 शोज़ की लिस्ट इस प्रकार बनती है-

  • उत्तर रामायण          –        डीडी नेशनल
  • महाभारत                –        डीडी भारती
  • बाबा ऐसो वर ढूंढो   –        दंगल टीवी
  • महिमा शनिदेव की  –        दंगल टीवी
  • रामायण                  –        दंगल टीवी

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!