Breaking News :
>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक>>दहेज की माँग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड में अभी भी मानसून सक्रिय : बारिश और बर्फबारी से बढ़ने लगी है ठंड

मौसम विभाग के अनुसार कुछ क्षेत्रों में बिजली चमकने और एक से दो दौर तेज बौछार पड़ने की संभावना

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 11 अक्टूबर 2022, देहरादून। प्रदेश में अभी भी मानसून सक्रिय है। 13 अक्टूबर के बाद वर्षा से राहत के आसार हैं। वहीं बारिश और बर्फबारी से अब ठंड बढ़ने लगी है। मंगलवार को देहरादून में बादल छाए रहे और हल्‍की बूंदाबांदी होती रही। वहीं मसूरी में रातभर से बारिश जारी रही।

मंगलवार व बुधवार को दो दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार व बुधवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने और एक से दो दौर तेज बौछार पड़ने की संभावना है। इन दो दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में रामनगर में 58.2 मिमी व नैनीताल में 38.4 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई।

उत्तराखंड से मानसून की विदाई में अभी तीन से चार दिन और लग सकते हैं

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार उत्तराखंड से मानसून की विदाई में अभी तीन से चार दिन और लग सकते हैं। अब उम्मीद जताई जा रही है कि 13 या 14 अक्टूबर से उत्तराखंड से मानसून की विदाई हो जाएगी।

8 अक्टूबर को देहरादून और उत्तरकाशी के कुछ क्षेत्रों से मानसून की विदाई की संभावना बनी थी, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय हो गया और उत्तराखंड समेत उत्तर भारत में एक बार फिर तेज वर्षा व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने लगी।

बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री की चोटियों पर हल्की बर्फबारी

सोमवार सुबह बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री की चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई। पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल आदि जनपदों में कई जगहों भारी वर्षा हुई। देहरादून, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी जनपदों में कहीं-कहीं बादल छाये रहे, लेकिन धूप भी खिली रही।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!