Breaking News :
>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड में एक बार फिर करवट बदल सकता है मौसम

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 दिसम्बर 2021, रविवार, देहरादून। उत्तराखंड में शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा के दौरान दून समेत अन्य इलाकों में मौसम शुष्क बना रहा। इस दौरान चटख धूप खिली और पारे में भी इजाफा हो गया। हालांकि, मौसम विभाग ने रविवार से प्रदेश में फिर से बारिश-बर्फबारी की आशंका जताई है। अगले तीन दिन ज्यादातर इलाकों में बादल छाये रह सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात की संभावना है।

उत्तराखंड में दिसंबर शुरू होने के साथ ही मौसम के मिजाज में बदलाव आ गया था। एक से तीन दिसंबर तक प्रदेशभर में बादल छाये रहे और चोटियों पर बर्फबारी के साथ ही मैदानों में हल्की बारिश के दौर चले। इस बीच शनिवार को प्रदेशभर में मौसम साफ हो गया और चटख धूप खिली। दून में प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा पर मौसम मेहरबान रहा। इस दौरान तापमान में भी तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में बर्फबारी के अनुकूल मौसम बन रहा है। ऐसे में रविवार व सोमवार को मैदानों में हल्की बारिश के साथ 2500 मीटर की ऊंचाई तक बर्फबारी संभव है। ऐसे में धनोल्टी, सुरकंडा की पहाड़ि‍यों समेत चकराता में हिमपात हो सकता है। हालांकि, अब मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक रविवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल सकता है। इस दौरान ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, चोटियों पर हिमपात के आसार हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!