Breaking News :
>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील>>गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल>>पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश>>आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार>>देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश>>गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी>>नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत>>हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील>>श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण>>सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज>>जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण>>ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा>>बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए रखें खास ध्यान, खानपान से लेकर साफ-सफाई तक जरूरी>>एमएलसी चुनाव: अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- वोट से नहीं, खोट से जीतती है पार्टी>>एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर>>मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक>>मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील>>त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को भेजे>>भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
राष्ट्रीय

अभिषेक बनर्जी ने शेयर की आंख की चोट वाली तस्वीर, इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा

 कोलकाता – तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। सुप्रीम कोर्ट की अनुमति से आंख के इलाज के लिए अमेरिका गए अभिषेक बनर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर चेहरे की एक क्लोज-अप फोटो शेयर की है, जिसमें उनकी आंख का जख्म साफ नजर आ रहा है।

तस्वीर के साथ अंग्रेजी में लिखे कैप्शन में उन्होंने लिखा, “यह निशान बताता है कि मैं किस दौर से गुजरा हूं। मेरी आंखें बताती हैं कि मेरा काम अभी खत्म नहीं हुआ है।”

इस पोस्ट के बाद राजनीतिक हलकों में कयासबाजी का दौर शुरू हो गया है। विश्लेषक इसे न केवल उनके शारीरिक दर्द से जोड़कर देख रहे हैं, बल्कि इसे राजनीति में उनकी मजबूत वापसी और सक्रियता के बड़े संकेत के तौर पर भी देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि साल 2016 में एक सड़क दुर्घटना के दौरान अभिषेक बनर्जी की बाईं आंख में गंभीर चोट आई थी। इसके बाद से ही भारत और विदेशों में उनकी कई सर्जरी हो चुकी हैं। इलाज के सिलसिले में वह पिछले 10 से अधिक दिनों से अमेरिका में हैं।

इस विदेश यात्रा से पहले उन्हें कानूनी प्रक्रिया से भी गुजरना पड़ा था। कलकत्ता हाईकोर्ट द्वारा विदेश जाने की अनुमति न मिलने पर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जहां से उन्हें सितंबर में तीन हफ्ते के लिए अमेरिका जाने की इजाजत मिली। कोर्ट के निर्देशों के तहत उन्हें अपनी यात्रा और अस्पताल से जुड़ी जानकारी एजेंसियों को सौंपकर तय समय में भारत लौटना होगा।

हालांकि अभिषेक बनर्जी ने इस पोस्ट को किसी राजनीतिक बयान से नहीं जोड़ा है, लेकिन विपक्ष ने इस पर हमला करने में देरी नहीं की। मामले पर तंज कसते हुए विपक्ष के नेता ने कहा कि सुनने में आ रहा है कि TMC सांसद न्यू जर्सी में एक आलीशान विला किराए पर लेकर रह रहे हैं, ऐसे में सवाल उठता है कि आंख के इलाज के लिए विला की क्या जरूरत है।

Loading

error: Content is protected !!