Breaking News :
>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

अयोध्या में सपा तथा भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच विवाद मामले में अभय सिंह गिरफ्तार

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 फरवरी 2022, शनिवार, अयोध्या। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान वाले क्षेत्र अयोध्या के गोसाईगंज दबंगों के आमने-समाने आने के बाद से झड़प तथा फायरिंग भी होने लगी। गोसाईगंज में शुक्रवार देर रात समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अभय सिंह तथा भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी के समर्थकों के बीच फायरिंग के मामले में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अभय सिंह को पुलिस ने सुबह उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया है।

महाराजगंज पुलिस ने गोसाईगंज से सपा प्रत्याशी व पूर्व विधायक अभय सिंह को उनके आवास राजेपुर से गिरफ्तार किया। अभय सिंह के चार समर्थक को भी गिरफ्तार किया है। पूर्व विधायक अभय सिंह की दंबगई इस क्षेत्र में काफी लम्बे समय से कायम है। अयोध्या के गोसाईगंज में कल देर रात समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी व पूर्व विधायक अभय सिंह के समर्थक तथा भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी के समर्थकों के बीच झड़प तथा फायरिंग के मामले में पुलिस ने शनिवार को सुबह गोसाईगंज से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी व पूर्व विधायक अभय सिंह के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। अयोध्या के सबसे संवेदनशील माने जाने वाले गोसाईगंज विधानसभा में शुक्रवार रात दो बाहुबलियों के बीच राजनीतिक वर्चस्व को लेकर ऐसी भिड़ंत हुई कि पथराव के बाद फायरिंग भी होने लगी। इस दौरान कई वाहनों को भी क्षति पहुंचाई गई तो थाने में भी पथराव हुआ।

महाराजगंज थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में शुक्रवार देर रात सपा प्रत्याशी अभय सिंह और भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी के समर्थक विकास सिंह मौजूद थे। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अभय सिंह और उनके सहयोगियों पर भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी के समर्थकों के वाहन के काफिले पर फायरिंग का आरोप है। कल देर रात कबीरपुर चौराहे पर भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों ने सपा समर्थकों पर हमले का आरोप लगाया था। इसके बाद सपा प्रत्याशी अभय सिंह के समर्थकों ने महराजगंज थाने में पथराव किया था। इस पथराव का वीडियो सामने आने के बाद आज सुबह पुलिस ने अभय सिंह को समर्थकों के साथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया कि दोनों ही पार्टी के प्रत्याशियों ने एक दूसरे पर पथराव और फायरिंग का आरोप लगाया है। किसी भी व्यक्ति के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

गोसाईगंज विधानसभा के कबीरपुर गांव में सपा-भाजपा समर्थकों के बीच पथराव और फायरिंग के मामले को लेकर महाराजगंज थाने में शिकायत लेकर पहुंचे सपाइयों पर थाने के ऊपर पथराव करने का आरोप लगा है। मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर दोनों पक्षों के लोग थाने के बाहर मौजूद थे। इसी दौरान कार्रवाई न होने का आरोप लगाकर सपा समर्थकों ने थाने में पथराव कर दिया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर थाने के बाहर मौजूद भीड़ को खदेड़ दिया।

विदित रहे कि अयोध्या की हाई प्रोफाइल गोसाईगंज विधानसभा सीट पर दो दबंग छवि के नेता आमने-सामने हैं। समाजवादी पार्टी से अभय सिंह प्रत्याशी हैं। भाजपा से इस बार एक मामले में जेल में निरूद्ध चल रहे गोसाईगंज से पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू की पत्नी आरती तिवारी प्रत्याशी हैं। दोनों ही प्रत्याशियों के समर्थकों में तनाव है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!