Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जनसुनवाई कार्यक्रम में आंशिक संशोधन : अब सप्ताह में सोमवार, वृहस्पतिवार एवं शुक्रवार प्रातः 11 बजे से 1 बजे तक की जायेगी जनसुनवाई

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 17 जुलाई 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि जनपद में जनमानस की समस्या को त्वरित गति से निस्तारित करने के उद्देश्य से सप्ताह में प्रत्येक सोमवार, वृहस्पतिवार एवं शनिवार को प्रातः 11 बजे से अपराह्न 1 बजे तक जिला कार्यालय कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित की जाने वाली जनसुनवाई कार्यक्रम में आंशिक संशोधन करते हुए, अब सप्ताह में सोमवार, वृहस्पतिवार एवं शुक्रवार प्रातः 11 बजे से 1 बजे तक जनसुनवाई की जायेगी। जिन मुलाकातियों/शिकायतकर्ताओं तथा आम जनता द्वारा 18 जुलाई हेतु पंजीकरण करावाया गया है के प्रकरणों पर सुनवाई आगामी शुक्रवार 24 जुलाई को की जायेगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु जिला प्रशासन द्वारा निरन्तर सुरक्षात्मक उपाय किये जा रहे हैं, जिसे सफल बनाने में जनमानस की भागीदारी आवश्यक है। जिलाधिकारी ने जनमानस से कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु सहयोग की अपेक्षा करते हुए अनावश्यक बाजारों में ना जाने, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग करने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आसपास के व्यक्तियों को भी इसके लिए जागरूक करने को कहा है।
जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में आज जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जिला प्रशासन की टीम द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने पर कुल 106 व्यक्तियों के चालान किये गये, जिनमें, मसूरी में 27, डाईवाला 24 , तहसील सदर के 10, ऋषिकेश में 45 व्यक्ति शामिल हैं। इसके अतिरिक्त पुलिस टीम द्वारा जनपद अन्तर्गत सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग न करने पर 222. व्यक्तियों के चालान किये गये।

जिला प्रशासन द्वारा आज जनपद के विभिन्न चयनित स्थानों पर अधिकृत 15 मोबाईल वैन के माध्यम से 104 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया। दुग्ध विकास विभाग द्वारा कन्टेंनमेंट जोन क्षेत्रान्तर्गत 23 ली० दुध विक्रय किया गया। आज अपराह्न तक वायुसेवा के माध्यम से जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर पहुँचे 184 प्रवासी व्यक्तियों को स्वास्थ्य जाँच के उपरान्त जनपद में क्वारेंटीन किया गया है। इसी प्रकार जनपद के जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट से विभिन्न प्रदेशों के 182 व्यक्तियों को गंतव्यों हेतु भेजा गया। आज अपराह्न तक काठगोदाम से देहरादून पहुँचे 232 व्यक्ति, देहरादून रेलवे स्टेशन से दिल्ली हेतु 244 व्यक्ति तथा काठगोदाम हेतु 216 व्यक्ति गये।
कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत जिला आपदा कन्ट्रोल रूम में 42 काल प्राप्त हुई, जिनमें 37 काल पास हेतु  तथा 5 काल अन्य सेवा हेतु प्राप्त हुई।

जनपद में विभिन्न विकासखण्डवार मनरेगा कार्याें के अन्तर्गत आतिथि तक 1632 निर्माण कार्य प्रारम्भ किये गये, जिनमें 23355 श्रमिकों को सैनिटाईजेशन एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करवाते हुए उक्त कार्य में योजित कर रोजगार उपलब्ध कराया गया।
जनपद में कोरोना वायरस से संक्रमण के प्रसार को रोके जाने के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए निबन्धन कार्यालयों में आज जन सामान्य द्वारा कुल 213 लेख पत्रों का पंजीकरण (रजिस्ट्री) कराई गयी, जिससेे 173.79 ल़ाख रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!