Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्ड

पंजाब में भी आप पार्टी ने खोली भ्रष्टाचार की इंडस्ट्री- मुख्यमंत्री धामी

देहरादून/लुधियाना। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरांचल धर्मशाला गियासपुरा, लुधियाना, पंजाब में संसदीय क्षेत्र लुधियाना से भाजपा प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्टू के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि वो संसदीय क्षेत्र लुधियाना से भाजपा प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्टू के पक्ष में जनता का समर्थन मांगने आए हैं। रवनीत सिंह बिट्टू बीते 10 वर्षों से लुधियाना के विकास के लिए समर्पित हैं। भविष्य में भी वह प्रधानमंत्री की टीम में काम कर इस लोकसभा को विकास के क्षेत्र में चमकाने का काम करेंगे। पंजाब की धरती वीर सपूतों की धरती है, इस धरती के वीर सपूतों ने हमेशा देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर देश की सेवा की है। पंजाब ने हमेशा देश की तरक्की उन्नति और रक्षा में हमेशा अपना योगदान दिया है। हमारे महान सिख गुरुओ ने अपने त्याग बलिदान और समर्पण से पूरे देश को दिशा देने का काम किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी को देशविरोधी ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की आवश्कता है। विपक्ष द्वारा सत्ता के लोभ में देशहित पर दांव खेला जा रहा है। देश के गद्दार, दुश्मन देश का भय दिखा रहे हैं। लेकिन अब भारत किसी से डरने वाला नहीं है। क्योंकि आज नेतृत्व प्रधानमंत्री मोदी के पास है। उन्होंने कहा बीते 10 वर्षों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत मजबूत होकर उभरा है। हर भारतीय का पूरे विश्व में मान सम्मान स्वाभिमान बढ़ा है। आज भारत बोलता है तो पूरी दुनिया सुनती है। भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। विश्व की हर बड़ी कंपनी भारत में निवेश करना चाहती है। आज भारत रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना है एवं अन्य देशों को रक्षा के उपकरण एक्सपोर्ट करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आधुनिक भारत के निर्माण के साथ ही गरीब कल्याण हेतु अनेकों योजनाएं लागू की हैं। जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, हर घर नल नल से जल, आयुष्मान योजना, किसान समृद्धि योजना, पीएम आवास योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना जैसी अन्य कई योजनाओं ने करोड़ों लोगों की जिंदगी बदलने का काम किया है। उन्होंने कहा भाजपा जो कहती है वो करती है। पूर्व में किए वादों के अनुसार आज देश में सीएए कानून लागू कर दिया गया है। कश्मीर से धारा 370 का खात्मा, तीन तलाक को बैन कर दिया गया है, भगवान श्री राम का अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड की टोपी को विश्व में नई पहचान दिलाई है। हमारे उत्तराखंडवासी हर जगह अपनी संस्कृति को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा देश की आजादी के बाद उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है जहां सबसे पहले समान नागरिक संहिता लागू हो गया है। भाजपा ने संकल्प लिया है कि पूरे देश में समान नागरिक संहिता लागू होगा। उन्होंने कहा कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, अकाली दल जैसी विपक्षी पार्टियां देश में भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण का जहर घोलने का काम करती हैं। इन दलों ने पंजाब को लूटने और भ्रष्टाचार की फैक्ट्री बनाया है। पंजाब में आप पार्टी ने भ्रष्टाचार की इंडस्ट्री खोली है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!