Breaking News :
>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कृषि बिलों के खिलाफ किसान आंदोलन के समर्थन में AAP ने पिथौरागढ़ में किया प्रदर्शन

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 8 दिसम्बर 2020, पिथौरागढ़। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तीन कृषि बिलों के खिलाफ देशव्यापी किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए गाँधी चौक में धरना प्रदर्शन किया और रैली निकाली। उन्होंने कहा कि जब तक काला कानून मोदी सरकार वापस नहीं लेती, चैन से नहीं बैठेंगे।
AAP के प्रदेश प्रवक्ता सुशील खत्री के नेतृत्व में देशव्यापी किसान आंदोलन को समर्थन करते हुए गाँधी चौक में मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दिनभर कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। प्रदेश प्रवक्ता खत्री ने कहा कि सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है। जब तक तीन कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया जाता तब तक आम आदमी पार्टी चैन से नहीं बैठेगी। उन्होंने कहा कि 13 दिन हो गए हैं, देश का किसान आंदोलन में सड़कों पर है और मोदी सरकार किसानों के हित में फैसले लेने से न जाने क्यों कतरा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की सारी माँगें जायज हैं, उसे सरकार ने नैतिकता के आधार पर मान लेना चाहिए।
AAP नेता सुरेश जोशी ने कहा कि देश का युवा किसानों के साथ है। जब तक इस काले कानून को निरस्त नहीं किया जाता तब तक युवा सड़कों पर आंदोलन करता रहेगा। दोपहर 3:00 बजे धरना खत्म करने के बाद आप कार्यकर्ताओं ने नगर के गाँधी चौक, सिमलगैर बाजार, नगरपालिका चौक, होते हुए रामलीला मैदान तक मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। वहीं नगर में बंद को व्यापक समर्थन हासिल हुआ आम आदमी पार्टी ने के नेताओं ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉ० लोकेश जोशी, राकेश वर्मा, इमरान अली, नवीन शर्मा ,भावना शर्मा, एड सरोज देऊपा, मुकेश जोशी, शंकर राम, योगेश तिवारी, सहदेव नाथ, विनय भाटिया सहित कई आप कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!