Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

‘अपनी जिम्मेदारी निभाने में नाकाम रही है भाजपा-कांग्रेस’ : कर्नल अजय कोठियाल

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 जनवरी 2022, सोमवार, देहरादून। उत्तराखंड में सत्ता में आने के इरादे से मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रधानाचार्य रहे कर्नल अजय कोठियाल के नेतृत्व में पार्टी प्रदेश में चुनाव लड़ रही है। पूर्व फौजी होने के साथ ही उन्हें ईमानदार व कर्मठ व्यक्ति के तौर पर पेश कर पार्टी ने चुनावी शंखनाद किया है। पार्टी अब तक प्रदेश की 70 में 59 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। बिजली मुफ्त देने के साथ ही पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो में शहीद परिवारों को एक करोड़ सम्मान राशि देने की घोषणा शामिल है। इसके अलावा छह माह में एक लाख रोजगार प्रदान करने, बेरोजगारों को पांच हजार रुपये भत्ता, 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को एक हजार रुपये प्रति माह सम्मान राशि के वायदे कर पार्टी वोटरों को लुभाने का प्रयास कर रही है। आम आदमी पार्टी भाजपा व कांग्रेस को कड़ी चुनौती देने का दावा कर रही है। हालांकि, पार्टी की जमीनी हकीकत आगामी 10 मार्च को विस चुनाव की मतगणना के बाद ही पता चलेगी।

आम आदमी पार्टी के सभी वायदे धरातल पर संभव हैं। दिल्ली में कर के दिखाया है, उत्तराखंड में भी करेंगे। भ्रष्टाचार को समाप्त करने से कई सेवाएं आमजन को मुफ्त में दी जा सकती हैं। पार्टी कोई नया कार्य नहीं कर रही, लेकिन भाजपा-कांग्रेस ने कभी इस ओर सोचा भी नहीं। उन्हें जनता का पैसा खाने से फुरसत नहीं।

आप को जनता बाहरी दल के रूप में नहीं देख रही है, यह सिर्फ भाजपा-कांग्रेस की ओर से बनाया जा रहा माहौल है। आमजन पार्टी को अपना रहा है और सत्ता में देखना चाहता है।

कर्नल कोठियाल के लिए यदि कोई राजनीतिक पार्टी हो सकती थी तो वह आम आदमी पार्टी ही है, जहां पढ़े-लिखे और विजन के साथ चलने वाले लोग हैं। आम आदमी पार्टी में दूसरे दलों की तरह ऊपर से मिलने वाले आदेशों का पालन नहीं करना पड़ता। जनता के हित और सुविधा के लिए पार्टी का कोई भी कार्यकत्र्ता निर्णय ले सकता है।

भाजपा प्रदेश में सिर्फ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर चुनाव जीतने की गलतफहमी पालकर बैठी है। धरातल पर कार्य न होने से जनता परेशान है। मुख्यमंत्री बदलने में व्यस्त रही भाजपा ने इस कार्यकाल में कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं किया।

आम आदमी पार्टी ने कभी भी देश की सेना और राष्ट्रभक्ति पर सवाल नहीं उठाए। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। भाजपा की ओर से दुष्प्रचार कर इस प्रकार का माहौल बनाया गया। उत्तराखंड में बड़ी संख्या में सैनिक व सैन्य परिवार पार्टी से जुड़ रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!