Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तराखंड में हो ‘आप’ का बहिष्कार, ‘आप’ हमारी हितैषी नहीं हो सकती : भावना पांडे

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 अगस्त 2020, मंगलवार, देहरादून । समाजसेवी और उद्यमी भावना पांडे ने आह्वान किया है कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी का जोरदार बहिष्कार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड की हितैषी किसी भी हालत में नहीं हो सकती। भावना पांडे ने कहा कि हमने ये राज्य इतने संघर्ष के बाद बनाया है और हम अपने राजनीतिक हितों को साधने वाली पार्टी के हाथों इसे किसी भी हालत में नहीं सौंप सकते। उत्तराखंड बहुत संघर्षों और एक लंबी लड़ाई के बाद हमने हासिल किया है। हम उस पार्टी के हाथों इस नहीं सौंप संकते जो दंगे भड़काने में शामिल रही हो और जिसके कर्ताधर्ताओं ने सिर्फ अपने स्वार्थ साधे हों।

राज्य आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाली भावना पांडे ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी को लगता है कि उत्तराखंड की जनता विकल्प तलाश रही है तो उसने यहां का रुख कर लिया और अब उत्राखंडियत के नाम पर सड़कों पर भी उतर रही है। लेकिन वो अपने मंसूबों में कभी कामयाब नहीं होगी। भावना पांडे ने कहा कि जरा याद करिए अन्ना हजारे का वो आंदोलन जो उन्होंने जनलोकपाल के लए लड़ा था। अरविंद केजरीवाल और उनकी टीम ने अपने गुरु अन्ना को ही धोखा देकर राजनीतिक दल बना लिया। ऐसे स्वार्थियों और धोखेबाजों को हम उत्तराखंड को नहीं सौंप सकते। भावना पांडे ने कहा कि हम किसी भी हालत में अपने प्रदेश को शाहीनबाग नहीं बनने देंगे। पांडे ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड का इस्लामीकरण करने की साजिश रच रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि ये वही पार्टी है जिसके कारिंदों ने दिल्ली में दंगा भड़काकर उत्तराखंड के बेटे की जान ली।

भावना पांडे ने कहा कि ये सच है कि उत्तराखंड की जनता विकल्प की तलाश कर रही है लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि हमारे पास विकल्प नहीं हैं। आखिर हम उस पार्टी और उसके ऐसे कर्ताधर्ताओं को पहाड़ कैसे सौंप दें जो पहाड़ से आजतक रूबरू नहीं हुए। आखिर आम आदमी पार्टी में उत्तराखंडियत नाम की कौन सी बात है। वो कभी भी पहाड़ के मुद्दों से न वाकिफ रही है और न ही वो पहाड़ के लिए कुछ कर सकती है। आम आदमी पार्टी कई राज्यों में चुनाव लड़कर देख चुकी है। सभी जगह उसका हश्र बुरा हुआ है। दिल्ली के अलावा किसी भी राज्य में चाहे वो हरियाणा हो, गुजरात हो या अन्य राज्य। किसी भी राज्य के लोगों ने उसे नहीं स्वीकारा। उत्तराखंड के लोग भी उसको स्वीकारने के लिए कतई राजी नहीं हैं।

भावना पांडे ने कहा कि आम आदमी पार्टी के खिलाफ हमारा संगठन सड़कों पर उतरेगा और इनके स्वार्थों और मंसूबों की पोल खोलेगा। उन्होंने कहा कि मुझे अंदेशा है कि आम आदमी पार्टी अभी सिर्फ उत्तराखंड के लोगों को टटोल रही है। वह देख रही है कि उसके लिए 2022 में चुनाव लड़ने का सही वक्त है या नहीं? जब उसको पता चल जाएगा कि यहां उसकी स्वीकार्यता नहीं है तो वो खुद ही चुनाव से ऐन पहले अपने पैर खींच लेगी जैसा कि उसने राजस्थान में किया था। भावना पांडे ने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी चुनावी मैदान में उतरी तो वह खुद अपने संगठन के लोगों को प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ाएंगी और आम आदमी पार्टी को सबक सिखाएंगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता को खुलकर आम आदमी पार्टी का विरोध करना चाहिए।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *