Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
देश

आप सरकार ने यमुना को गंदे नाले में बदल दिया – मुख्यमंत्री योगी

दिल्ली में इतना कूड़ा है कि पूरी राजधानी की दुर्गति हो गई – मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री योगी ने आप सरकार पर किया जमकर हमला 

नई दिल्ली। चुनावी मैदान में अब यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उतर चुके हैं। उन्होंने गुरुवार को किराड़ी से भाजपा विधानसभा प्रत्याशी बजरंग शुक्ला के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। योगी ने आप सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इन्होंने यमुना को गंदे नाले में बदल दिया। मेरी पूरी कैबिनेट में कुंभ में डुबकी लगाई। क्या केजरीवाल की कैबिनेट यमुना में स्नान कर सकती है? उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव के चलते आज मुझे यहां आने का अवसर मिला है, आज मुझे नजदीक से यहां की सड़कों को देखने का अवसर मिल रहा है। मैं कल ही प्रयागराज से लखनऊ आया हूं, इस सदी का पहला महाकुंभ का आयोजन प्रयागराज में भव्यता से हो रहा है।

योगी ने कहा कि आप अनुमान करिए कि 13 जनवरी से पौष पूर्णिमा से आज तक इन 10 दिनों में 10 करोड़ श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी के संगम में पावन स्नान किया है। आप प्रयागराज में जाएंगे तो शानदार सड़कें मिलेंगी, कहीं गंदगी नजर नहीं आएगी और बिजली पूरे समय मिलेगी। सड़क से लेकर रेल तक और हवाई तीनों की बेहतरीन कनेक्टिविटी मिलेगी। अगर हम मुख्यमंत्री के रूप में और पूरी कैबिनेट के साथ संगम में स्नान कर सकते हैं, तो मैं केजरीवाल से पूछता हूं कि क्या वो और उनकी कैबिनेट यमुना जी में स्नान कर सकते हैं? केजरीवाल ने यमुना को गंदे नाले में तब्दील कर दिया है।

दिल्ली सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, सड़क पर गड्ढा है या गड्ढे में सड़क है ये आज मैं खुद देख रहा हूं, ये छूट आपने एक व्यक्ति और उसके साथियों को क्यों दे दी है? दिल्ली में इतना कूड़ा हर जगह है कि पूरी राजधानी की दुर्गति हो गई है। आज हमारे वाहनों को यहां उसी सीवर के पानी से गुजरना पड़ा। आजकल अपने भाषणों में केजरीवाल बार बार यूपी की चर्चा कर रहे हैं, लेकिन उन्हें नहीं भूलना चाहिए कि आज यूपी पूरे देश में एक मॉडल के रूप में विकसित हुआ है। दिल्ली और नोएडा की सड़कों को स्वयं देखिए, दिल्ली और गाजियाबाद की सड़कों को देखिए, जमीन और आसमान का अंतर आपको स्वयं नजर आएगा।

केजरीवाल ने अपने गुरु अन्ना हजारे को धोखा दिया, जो गुरु को धोखा दे सकता है वो जनता को भी धोखा देगा। दिल्ली में बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं। आप झूठ बोलने की एटीएम मशीन है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की तस्वीर को बदसूरत कर दिया,आम आदमी पार्टी को सत्ता में आने का कोई अधिकार नहीं है। आम आदमी पार्टी दिल्ली में घुसपैठियों को आधार बांट रही है। रोहिंग्या को दिल्ली में बसाया जा रहा है। अरविंद केजरीवाल राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, इन्होने यहां दंगे करवाए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!