Breaking News :
>>ज्यादा सोया चाप खाना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>एनआईसी के आधुनिकीकरण से प्रशासनिक सेवाओं में आएगी तेजी- डीएम>>शुभेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने असम के हाथीकुली चाय बागान का किया अवलोकन>>स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल का किया औचक निरीक्षण>>संजय दत्त की आगामी फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज>>महाराणा प्रताप की जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने किया उन्हें याद >>मुख्यमंत्री धामी ने जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ का किया औचक निरीक्षण>>एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील>>सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल होगा शपथ ग्रहण>>“ऑपरेशन प्रहार”- अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार>>मेधावी छात्राओं की बड़ी संख्या बेटियों की प्रगति का प्रमाण- रेखा आर्या>>‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ की रिलीज डेट का ऐलान, 29 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>मुख्यमंत्री धामी ने श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड अस्पताल का किया लोकार्पण>>दिव्यांगजनों के लिए वरदान बना डीडीआरसी, सैकड़ों को मिला लाभ>>राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, 30 मई अंतिम तिथि>>कानून का दुरुपयोग कर निर्दोषों को फंसाने वालों के विरुद्ध होगी कठोरतम कार्यवाही- कुसुम कण्डवाल>>उच्च शिक्षा विभाग में उत्तर-पुस्तिकाओं का होगा डिजिटल मूल्यांकन- डाॅ. धन सिंह रावत>>एमडीडीए का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माणों पर चला सीलिंग अभियान, पटेलनगर–देहराखास में दो निर्माण सील>>मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में डीएम सविन बंसल की पहल से दिव्यांगजनों को बड़ी राहत, डीडीआरसी बना सहारा
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

पंजाब के बाद अब AAP ने गड़ाई गुजरात पर नजर, अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान करेंगे रोड शो

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 अप्रैल 2022, शनिवार, अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में शनिवार को आम आदमी पार्टी का ‘रोड शो’ आयोजित हो रहा है। इस रोड शो को ‘तिरंगा यात्रा’ का नाम दिया गया है जो दो किलोमीटर का होगा। अहमदाबाद के निकोल और बापूनगर में होने वाले इस तिरंगा यात्रा में राज्य भर से पार्टी के सभी प्रमुख नेताओं सहित लगभग 50,000 लोग शामिल हो रहे हैं। पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए बताया है कि अहमदाबाद के में शुरू हो रहे इस रोड शो के जरिए आज से AAP का चुनाव अभियान शुरू होगा। AAP ने इससे पहले पठानकोट, जालंधर और अयोध्‍या में भी तिरंगा यात्रा का आयोजन कर चुकी है। 

यह कार्यक्रम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में होने वाला यह रोड शो उनके दो दिवसीय यात्रा का हिस्सा है। इसके जरिए AAP के दोनों नेता राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले अपनी पार्टी को बढ़ावा देने का प्रयास करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम में आज दोनों नेता पहले गांधी आश्रम जाएंगे और फिर दोपहर में तिरंगा यात्रा के लिए निकोल इलाके में पहुंचेंगे।

रविवार को वे शाम को दिल्ली वापस जाने से पहले शाहीबाग इलाके में स्वामीनारायण मंदिर जाएंगे। एक दिन पहले ही पंजाब विधानसभा में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था, दिल्ली में कोई भी काम करना हो तो उपराज्यपाल से अनुमति मांगनी पड़ती है वहां CM का कुछ नहीं चलता क्योंकि वहां सरकार किसी और पार्टी की बनी हुई है। पंजाब ने केंद्र सरकार से अतिरिक्त बिजली मांगी थी लेकिन हमें मना कर दिया गया और हरियाणा को दे दिया।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!