Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

आँगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा आज जनपद में शहरी क्षेत्र, विकासखण्ड सहसपुर एवं रायपुर  क्षेत्रान्तर्गत 85733 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया गया

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 30 जुलाई 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत 61 सैम्पल जाँच हेतु भेजे गये तथा 94 सैम्पल की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमें 34 सैम्पल पाॅजिटिव आने के फलस्वरूप जनपद में कोरोना पाॅजिटिव संक्रमितों की संख्या 1551 हो गयी है, जिनमें 401 व्यक्ति वर्तमान में उपचाररत् हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में आज कुल 870 व्यक्तियों के सैम्पल लिये गये।
आज को-मोर्बिडिटी माॅनिटरिंग और सर्विलांस कन्ट्रोल रूम से  को-मोर्बिडिटी अवस्था वाले कुल 60 व्यक्तियों से दूरभाष पर सम्पर्क कर उनके स्वास्थ्य के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी। आशा कार्यकर्तियों द्वारा जनपद देहरादून अन्तर्गत बनाये गये विभिन्न कन्टेंनमेंट जोन में व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया जा रहा है जिसके अन्तर्गत 1838 व्यक्तियों का फाॅलोअप किया जा चुका है। अन्य राज्यों से जनपद में पहुँचे कुल 526 व्यक्तियों को स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत क्वारेंटीन किया गया। आँगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा आज जनपद में शहरी क्षेत्र, विकासखण्ड सहसपुर एवं रायपुर  क्षेत्रान्तर्गत 85733 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया गया।

आज विभिन्न चिकित्सालयों/ स्वास्थ्य कार्मिकों को 126 एन-95 मास्क, 890 ट्रिपल लेयर मास्क, 30 पीपीई किट, 1840 वीटीएम वायल, 59 सेनिटाइजर, 40 सर्जिकल गलब्स, 3250 एक्सामिनेशन गलब्स वितरित किये गये। कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु समस्त मेडिकल स्टोर पर बिना चिकित्सक के परामर्श की पर्ची के सर्दी, खाँसी व जुकाम की दवाईयों का विक्रय प्रतिबन्धित किये जाने के उपरान्त समस्त मेडिकल स्टोर स्वामियों द्वारा जनपद में कुल 60 व्यक्तियों को चिकित्सकीय पर्ची के आधार पर सर्दी, खाँसी व जुकाम की दवाईयां विक्रय की गयी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!