Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
मनोरंजन

आमिर खान की अगली फिल्म का नाम तय, हॉलीवुड कनेक्शन है

मुंबई। फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के फ्लॉप होने के बाद ये तय नहीं हो पा रहा था कि आमिर खान अब क्या करेंगे l अपने महाभारत प्रोजेक्ट की तरफ़ जायेंगे या गुलशन कुमार की बायोपिक मुग़ल में काम करेंगे l लेकिन पिछले दिनों आई ख़बर सही साबित हुई कि आमिर खान हॉलीवुड की फिल्म फॉरेस्ट गम्प के हिंदी रीमेक में काम करेंगे l

आमिर खान ने आज अपने जन्मदिन के मौके पर मीडिया को बताया कि इस फिल्म का नाम लाल सिंह चड्ढा होगा और वो इस फिल्म में लीड रोल करेंगे l बाकी स्टारकास्ट अभी तय नहीं है और न ही आमिर ने बाकी के डिटेल्स का खुलासा किया l आमिर खान इस फिल्म में सिख का किरदार निभाएंगे और अगले छह महीने में 20 किलो तक वजह कम करेंगे l उन्होंने बताया कि यह कहानी बहुत ही बेहतरीन है और दर्शकों को फील गुड करायेगी l

उन्होंने इस फिल्म के ऑफिशियल राइट्स भी खरीद लिए हैं। फिल्म में Tom Hanks ने बेहतरीन किरदार निभाया था। साल 1986 में आये विंस्टन ग्रूम के उपन्यास पर आधारित ये एक कॉमेडी फिल्म है।

बता दें कि एक जानकारी यह भी है कि आमिर इस फिल्म को डायरेक्ट भी कर सकते हैं या कोई नया डायरेक्टर होगा इसलिए अभी तक उन्होंने निर्देशक का नाम नहीं बताया है l

याद हो कि फॉरेस्ट गम्प इस किरदार के लिए खुद टॉम ने उस दौर में अपने वजन पर काफी काम किया था और खुद को पूरी तरह दुबले पतले अवतार में ढाला था। आमिर भी कुछ ऐसा ही करने जा रहे हैं। वह पिछले दिनों न्यूयॉर्क में थे और वजन घटाने के लिए काम किया । उनके साथ एक खास ट्रेनर भी रहा । आमिर ने जागरण डॉट कॉम से पिछले दिनों बातचीत में कहा भी था कि वह एक दो महीने में फिल्म की घोषणा कर देंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!