Breaking News :
>>सहसपुर में 2,500 महिलाओं को मिला रोजगार का नया मंच, सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ>>उत्तराखंड की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन>>विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा>>50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन चालक, SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

आम आदमी पार्टी के नेता कर्नल अजय कोठियाल उप चुनाव में मुख्‍यमंत्री तीरथ सिंह रावत के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे

आकाश ज्ञान वाटिका, १ जुलाई २०२१, गुरुवार, देहरादून। आम आदमी पार्टी के नेता कर्नल (रिटा.) अजय कोठियाल उप चुनाव में मुख्‍यमंत्री तीरथ सिंह रावत के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। आम आदमी पार्टी ने उन्‍हें अपना उम्‍मीदवार घोषित किया गया है। बता दें कि अगर गंगोत्री सीट से मुख्‍यमंत्री तीरथ सिंह रावत उप चुनाव लड़ते हैं तो कर्नल अजय कोठियाल उनके खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता नवीन पिरशाली ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के गंगोत्री से उपचुनाव लड़ने की अटकलें को लेकर सत्ताधारी भाजपा को सीधे तौर पर चुनौती दी। नवीन पिरशाली ने कहा कि विधानसभा चुनाव से सालभर पहले नेतृत्व परिवर्तन करने वाली भाजपा को 57 विधायकों में से एक भी ऐसा काबिल व्यक्ति नहीं मिला जिसे मुख्यमंत्री बनाया सा सकता था, ऐसे में पार्टी ने तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री बनाया जो अभी तक विधानसभा चुनाव लड़ने का साहस नहीं दिखा पाए हैं।

आप प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को सीधे चुनौती देते हुए कहा कि गंगोत्री विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल उनसे सीधा मुकाबला करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया की आम आदमी पार्टी का लक्ष्य उत्तराखंड का नवनिर्माण है और पार्टी के गंगोत्री उप चुनाव लड़ने का मकसद देवभूमि को एक नकारे मुख्यमंत्री के कुशासन से छुटकारा दिलाना है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!