Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
ताज़ा खबरेंदिल्लीदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

आम आदमी पार्टी (AAP) का ऐलान : उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में उतारेगी मजबूत प्रत्याशी

आकाश ज्ञान वाटिका, ३१ दिसम्बर २०२०, गुरूवार। लगातार तीसरी बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में धमाकेदारी जीत दर्ज करने वाली आम आदमी पार्टी ने अन्य राज्यों में पाँव परासने की तैयारी तेज कर दी है। इसके लिए आम आदमी पार्टी ने तमाम राज्यों में पार्टी संगठन को मजबूत करना तेज कर दिया है। पार्टी सूत्रों की मानें तो उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के बाद अब आम आदमी पार्टी (AAP) गुजरात में भी अपना विस्तार करने की तैयारी में है। पार्टी गुजरात के निकाय चुनावों के साथ ही विधानसभा चुनाव में भी अपने प्रत्याशी उतरेगी। इस बाबत पार्टी ने संगठन को मजबूत करना शुरू कर दिया है। गुजरात को लेकर आम आदमी पार्टी की संजीदगी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद बागडोर संभाल ली है।

बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात के लोग भाजपा शासन से तंग आ चुके हैं। कांग्रेस खत्म हो चुकी है। दिल्ली में हुए आप सरकार के शानदार कार्यों से गुजरात के लोग बेहद प्रभावित हैं और आम आदमी पार्टी की ओर बड़ी उम्मीद से देख रहे हैं। इससे पहले पार्टी के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने एलान किया कि आम आदमी पार्टी गुजरात में आने वाले स्थानीय निकाय चुनाव-2021 में जनता का पक्ष बनकर पूरी मजबूती से सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी और दोगुनी ताकत से विधानसभा-2022 के चुनाव लडेगी। गुजरात के सभी साथी परिवर्तन की इस लड़ाई में तन, मन और धन से सहयोग करें।

 विदित रहे कि आम आदमी पार्टी ने फरवरी में हुई दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में धमाकेदार जीत कर्ज करते हुए 70 में से 62 सीटें हासिल की हैं और राज्य में लगातार तीसरी बार सरकार बनाई है। इस जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी ने अब अन्य राज्यों में भी विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला लिया है, जिसमें उत्तर प्रदेश जैसा बड़ा राज्य भी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!