Breaking News :
>>विरासत अभियान से हजारों लोगों को राहत, 4,943 संपत्ति नामांतरण प्रकरणों का हुआ निस्तारण>>उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को गति: व्यय वित्त समिति ने पांच प्रस्तावों को दी मंजूरी>>आज पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की>>मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यूपीसीएल एवं पिटकुल की समीक्षा बैठक आयोजित, वित्तीय स्थिति में सुधार और लंबित देनदारियों के भुगतान में तेजी लाने के निर्देश>>युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धर्मपत्नी गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ पर्व>>एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन>>मतदेय स्थलों के युक्तिकरण पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक, 22 प्रस्तावों पर बनी सहमति>>त्योहारों में पूरी-कचौड़ी खाने के बाद हो रही गैस और एसिडिटी? इन आसान उपायों से पाएं राहत>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन>>शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी>>ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील>>गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल>>पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश>>आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार>>देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश>>गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

72वें गणत्रंत दिवस के शुभ अवसर पर आकाश शिक्षा एवं सांस्कृतिक विकास समिति ने पूर्व सैनिकों एवं समाजसेवियों का किया सम्मान

  • आकाश शिक्षा एवं सांस्कृतिक विकास समिति ने धूमधाम से मनाया गणत्रंत दिवस एवं किया सम्मान समारोह

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 26 जनवरी 2021, देहरादून। आज 72वें गणत्रंत दिवस के शुभ अवसर पर आकाश शिक्षा एवं सांस्कृतिक विकास समिति की अध्यक्षा  निर्मला जोशी एवं सचिव घनश्याम चन्द्र जोशी द्वारा विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे समाजसेवियों, वरिष्ठ नागरिकों, पूर्व सैनिकों को प्रतीक प्रतीक चिह्न, प्रमाण पत्र एवं शॉल भेंट कर “आदर्श नागरिक सम्मान” से सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में मुख्य अथिति के रूप में अपने सपने एनजीओ के अध्यक्ष अरुण कुमार यादव ने शिरकत की। वही कोरोना महामारी के दौरान बच्चों के लिए समिति द्वारा ऑनलाइन आर्ट कला  एवं गणितीय क्षमता परीक्षण  का आयोजन किया गया था, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रशंसा प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत आकाश शिक्षा एवं सांस्कृतिक विकास समिति  के कार्यालय में ध्वजारोहण के साथ हुई। समारोह में उपस्थित सबसे वरिष्ठ नागरिक अनुसूया प्रसाद घिल्डियाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

[box type=”shadow” ]“आदर्श नागरिक सम्मान” से सम्मानित वरिष्ठ नागरिक :
श्री अनुसूया प्रसाद घिल्डियाल, सेवा निवृत्त (विकास विभाग)[/box]

[box type=”shadow” ]

आदर्श नागरिक सम्मान” से सम्मानित पूर्व सैनिक
पूरन लाल राय, सेवा निवृत्त, थल सेना एवं ओएनजीसी, फ़तेह सिंह नेगी सेवा निवृत्त, थल सेना, चन्द्र सिंह रावत, सेवा निवृत्त, थल सेना

“आदर्श नागरिक सम्मान” से सम्मानित समाजसेवी
अरुण कुमार यादव, अध्यक्ष,अपने सपने एनजीओ; विकास चौहान उप सचिव, अपने सपने एनजीओ; बद्री विशाल  प्रोजेक्ट मैनेजर अपने सपने एनजीओ; अमित भंडारी,  पार्षद  वार्ड-56; नीरू भट्ट, पूर्व पार्षद वार्ड-56

 मैथमेटिकल एबिलिटी टेस्ट के लिए प्रशंसा प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राए
श्रेया कोठियाल, अंसुल सजवाण, अंशुमन असवाल, देवांश नेगी, अभिमन्यु रावत

आर्ट प्रतियोगिता के लिए प्रशंसा प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले छात्र/छात्रायें
श्रेया कोठियाल, समृद्धि छतवाल, इशांत सोलंकी, पावनी राणा, इशिता डंडरियाल[/box]

[box type=”shadow” ]विदित रहे कि “आकाश शिक्षा एवं सांस्कृतिक विकास समिति (पंजीकृत)” द्वारा विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षिक कार्यक्रमों के माध्यम शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक एकता, सेवा एवं सद्भाव के क्षेत्र में अनेकों जनसेवी सामाजिक एवं जन जागरण के कार्य किये जाते रहे हैं। “आकाश शिक्षा एवं सांस्कृतिक विकास समिति (पंजीकृत)” के सचिव एवं आकाश ज्ञान वाटिका न्यूज़ पोर्टल के सम्पादक घनश्याम चन्द्र जोशी स्वयं में एक पूर्व नौसैनिक हैं।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अरुण कुमार यादव ने बच्चों व उपस्थित जनों के सम्मुख शिक्षा के स्वरुप एवं सामाजिक सेवा कार्यों की आवश्यकता पर विस्तृत में अपने विचार व्यक्त किये। समिति के सचिव घनश्याम चन्द्र जोशी ने सभी उपस्थित जनों का स्वागत कर उनका अभिनन्दन एवं धन्यवाद किया तथा छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।[/box]

72वें गणत्रंत दिवस के अवसर पर आज के इस ध्वजारोहण एवं सम्मान समारोह में आकाश शिक्षा एवं सांस्कृतिक विकास समिति (पंजीकृत) की अध्यक्षा निर्मला जोशी एवं सचिव घनश्याम चन्द्र जोशी (कार्यक्रम संयोजक), मुख्य अथिति  अरुण कुमार यादव अध्यक्ष अपने सपने एनजीओ अनुसूया प्रसाद घिल्डियाल,  विकास चौहान,  सुखदेव शाह, महेश तोमर, बद्री विशाल,  पूरन लाल राय, फ़तेह सिंह नेगी, चन्द्र सिंह रावत, नवीन घिल्डियाल, अमित भंडारी, नीरू भट्ट,  रुकमणी विशनोई, परी विशनोई आदि जनों के साथ ही प्रशंसा प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले छात्र/छात्रायें श्रेया कोठियाल, अंसुल सजवाण, अंशुमन असवाल, देवांश नेगी, अभिमन्यु रावत, समृद्धि छतवाल, इशांत सोलंकी, पावनी राणा, इशिता डंडरियाल आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!