Breaking News :
>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंशैक्षिक गतिविधियाँ

आकाश+बायजू के 440 छात्रों ने एनटीएसई (चरण -2) में उत्तीर्ण होने का रिकॉर्ड बनाया; एनटीएसई 2021 छात्रवृत्ति के लिए योग्यता प्राप्त की

साल-दर-साल आकाश+बायजू के चयनित होने वाले छात्रों की संख्या में बढ़ोतरी का ट्रेंड बरकरार है

एनटीएसई राष्ट्रीय स्तर का एक छात्रवृत्ति कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान के पाठ्यक्रमों के साथ-साथ मेडिकल तथा इंजीनियरिंग जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की पढ़ाई के लिए होनहार छात्रों की पहचान करना और शैक्षणिक रूप से उनका विकास करना है

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 फरवरी 2022, बुधवार, देहरादून। देश में परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले अग्रणी संस्थान, आकाश+बायजू के 440 छात्रों ने शानदार परिणाम का रिकॉर्ड बनाते हुए भारत में सबसे सम्मानित छात्रवृत्ति परीक्षाओं में से एक, एनटीएसई 2021 छात्रवृत्ति के लिए अर्हता प्राप्त की है।

परीक्षा में छात्रों की जबरदस्त कामयाबी पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, आकाश चौधरी, प्रबंध निदेशक, आकाश+बायजू ने कहा, “इस साल के नतीजे वाकई असाधारण रहे हैं। इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए हमारे छात्रों और शिक्षकों ने कड़ी मेहनत की है। एनटीएसई चरण-2 में हमारे संस्थान से अब तक के सर्वाधिक छात्रों, यानी 440 छात्रों का चयन हुआ है। एनटीएसई (चरण-2) 2021 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले हमारे सभी छात्रों को मैं बधाई देता हूँ। यह छात्रों द्वारा की गई कड़ी मेहनत, उनके माता-पिता के सहयोग तथा आकाश+बायजू में परीक्षा के लिए अव्वल दर्जे की तैयारी का परिणाम है। मैं उन सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ।”

मौजूदा योजना के तहत, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान में डॉक्टरेट स्तर तक की पढ़ाई करने वाले तथा मेडिकल एवं इंजीनियरिंग जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में द्वितीय-डिग्री स्तर तक की पढ़ाई करने वाले उम्मीदवारों को एनटीएसई छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। आज की तारीख में, देश में हर साल लगभग 2,000 छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाती है, जिसमें अनुसूचित जाति के लिए 15 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति के लिए 7.5 प्रतिशत और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 27 प्रतिशत तथा न्यूनतम मानदंडों के तहत दिव्यांग छात्रों के समूह के लिए 4 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था है।

प्रतिभाशाली छात्रों की पहचान में दो चरणों वाली चयन प्रक्रिया शामिल है। प्रत्येक राज्य / केंद्रशासित प्रदेश पहले चरण का आयोजन करता है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर एनसीईआरटी द्वारा दूसरे चरण का आयोजन किया जाता है।

आकाश+बायजू का उद्देश्य अकादमिक जगत में सफलता हासिल करने की इच्छा रखने वाले छात्रों की मदद करना है। यहाँ पाठ्यक्रम एवं अध्ययन सामग्रियों के विकास के साथ-साथ अध्यापकों के प्रशिक्षण एवं निगरानी के लिए घरेलू स्तर पर एक केंद्रीकृत प्रक्रिया मौजूद है, जिसका नेतृत्व राष्ट्रीय शैक्षणिक टीम द्वारा किया जाता है। पिछले कुछ वर्षों में, आकाश+बायजू के छात्रों ने विभिन्न मेडिकल एवं इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं, तथा एनटीएसई, केवीपीवाई और ओलंपियाड जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार सफलता के रिकॉर्ड को बरकरार रखा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!