Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

आज विकासखण्ड सहसपुर अन्तर्गत 25 एवं विकासनगर के अन्तर्गत कुल 26 व्यक्तियों को इंस्टीट्यूशन क्वारेंटाइन किया गया

आकाश ज्ञान वाटिका। सोमवार, 13 अप्रैल, 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में कोरोना वायरस संक्रमण के संदिग्ध व्यक्तियों हेतु दैनिक सर्विलांस के आधार पर शिक्षकों, आशा कार्यकर्तियों  एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा अब तक कुल 193962 व्यक्तियों की  सामुदायिक निगरानी (Community Surveillance) का कार्य किया गया। आज विकासखण्ड सहसपुर अन्तर्गत 25 एवं विकासनगर के अन्तर्गत कुल 26 व्यक्तियों को इंस्टीट्यूशन क्वारेंटाइन किया गया।
आज सामुदायिकत निगरानी टीम द्वारा सम्पर्क किये जाने पर जनपद में कुल 27 व्यक्तियों को खांसी,जुकाम आदि के लक्षण पाये जाने पर मेडिकल टीम को सन्दर्भित कर दिया गया है। आज कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत संदिग्ध 10 व्यक्तियों के सैंपल जांच हेतु भेजे गये हैं तथा 67 सैम्पल प्राप्त हुए जिनकी समस्त की रिपोर्ट नेगिटिव है। जनपद में कुल  कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 18 है, जिसमें 6 व्यक्ति ठीक हो गये हैं तथा वर्तमान में शेष 12 व्यक्ति उपचाररत् हैं, जिनमें सभी 12 जमाती हैं।
कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु समस्त मेडिकल स्टोर पर बिना चिकित्सक के परामर्श की पर्ची के सर्दी, खांसी व जुकाम की दवाईयों का विक्रय प्रतिबन्धित किये जाने तथा  समस्त मेडिकल स्टोर स्वामियों एवं जनपद के निजी चिकित्सकों के क्लीनिक पर उपरोक्त लक्षणों के ईलाज के लिए आने वाले मरीजों का विवरण मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून को उपलब्ध कराने हेतु जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में आज जनपद में कुल 153 व्यक्तियों को चिकित्सकीय पर्ची के आधार पर सर्दी, खांसी व जुकाम की दवाईयां विक्रय की गयी, जिनके नाम एवं पते सम्बन्धित मेडिकल स्टोर द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी को उपलब्ध कराये गये हैं।
कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत लाॅकडाउन अवधि के दौरान जनपद में बनाये गये 25 राहत शिविरों में ठहरे 580 व्यक्तियों का चिकित्सकों एवं परामर्शदाताओं द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण उपरान्त कांउसिलिंग प्रदान की गयी। इसी क्रम में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत दिहाड़ी/मजदूरी करने आये 46 श्रमिकों जिन्हे सनराईज होटल नटराज चैक ऋषिकेश में बनाये गये राहत शिविर में ठहराया गया है, की साईकेट्रिक सपोर्ट टीम द्वारा कांउसिलिंग की गयी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!