Breaking News :
>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
उत्तराखण्डस्वास्थ

जनपद में आज आँगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा कुल 27743 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी की की गयी

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 26 मई 2020, देहरादून (जि.सू.का.)।  जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है आज कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत 156 सैम्पल जाँच हेतु भेजे गये तथा 548 सैम्पल प्राप्त हुए जिनमें सभी 3 व्यक्तियों की जाँच रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त होने के फलस्वरूप जनपद में कोरोना पाॅजिटिव संक्रमितों की संख्या 79 हो गयी है, जिनमें 35 व्यक्ति स्वस्थ हो गये हैं तथा वर्तमान में 41 व्यक्ति उपचाररत् हैं तथा जिनमें से 3 व्यक्ति अन्य प्रदेश के हैं।

आज दोपहर तक अन्य राज्यों से आने वाले कुल 85 व्यक्तियों की सैम्पलिंग संकलित की गयी जिनमें, आशारोड़ी चैक पोस्ट पर 12, रायवाला चैक पोस्ट पर 9, धर्मावाला में 29,  एम्स अस्पताल में 31, महन्त इन्दे्रश अस्पताल में 4 सैम्पल शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 34 व्यक्तियों की रैण्डम सैम्पलिंग की गयी जिसमें आशारोड़ी चैक पोस्ट पर 12, रायवाला चैक पोस्ट पर 15, स्पोर्टस कालेज रायपुर में 5, धर्मावाला में 2 सैम्पल शामिल हैं।

जनपद में आज आँगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा कुल 27743 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी की की गयी। इसी प्रकार आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा जनपद में होम क्वारेंटीन किये गये कुल 929 व्यक्तियों की निगरानी का कार्य किया गया। इसी क्रम में अन्य राज्यों से जनपद में पहुँचे कुल 793 व्यक्तियों को स्वास्थ्य परीक्षण एवं सैम्पल प्राप्त करने के उपरांत संस्थागत क्वारेंटाइन किया गया।

कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत लाॅकडाउन अवधि के दौरान जनपद में बनाये गये 3 राहत शिविरों में ठहरे हुए 133 व्यक्तियों का चिकित्सकों एवं परामर्शदाताओं द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण उपरान्त कांउसिलिंग प्रदान की गयी। कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत दिहाड़ी/मजदूरी करने आये 97 श्रमिकों जिन्हें जैन धर्मशाला देहरादून  बनाये गये राहत शिविर में ठहराया गया है, की साईकेट्रिक सपोर्ट टीम द्वारा रिवाइस्ड कांउसिलिंग की गयी।

आज विभिन्न ड्यूटियों में तैनात कार्मिकों को 141 एन-95 मास्क,  470 ट्रीपल लेयर मास्क, 105 पीपीई किट, 500 वीटीएम वायल, 7 सेनिटाईजर, 11027 सर्जिकल गलब्स, 400 एग्सामिनेशन गलब्स  वितरित किये गये।

कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु समस्त मेडिकल स्टोर पर बिना चिकित्सक के परामर्श की पर्ची के सर्दी, खाँसी व जुकाम की दवाईयों का विक्रय प्रतिबन्धित किये जाने के उपरान्त समस्त मेडिकल स्टोर स्वामियों द्वारा जनपद में कुल 109 व्यक्तियों को चिकित्सकीय पर्ची के आधार पर सर्दी, खाँसी व जुकाम की दवाईयां विक्रय की गयी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!