Breaking News :
>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर>>नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव
देशविज्ञान एवं प्राद्यौगिकी

एस्‍टेरॉयड धरती से टकराने के बाद मचा सकते हैं तबाही

एस्‍टेरॉयड धरती से टकराने के बाद कितनी तबाही मचा सकते हैं इस बारे में वैज्ञानिकों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। वैज्ञानिकों ने एक अध्‍ययन में पाया है कि 6.50 करोड़ साल पहले जिन एस्टेरॉयड (क्षुद्रग्रह) की बमबारी वजह से धरती से डायनासोर विलुप्त हो गए थे। उसी टक्‍कर की वजह से धरती पर सूनामी आई। यही नहीं इस एस्‍टेरॉयड की टक्‍कर से एक हजार करोड़ परमाणु बमों के बराबर ऊर्जा पैदा हुई थी। यह ऊर्जा इतनी भयानक थी कि इससे हजारों मील तक पेड़ पौधे खत्‍म हो गए थे।

‘प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी साइंस’ जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक मेक्सिको के युकातान प्रायद्वीप में एस्टेरॉयडों के प्रभाव की वजह से जंगलों में आग लगी और सूनामी आई। इससे पृथ्वी के वातावरण में सल्फर बड़ी मात्र में फैल गया, जिसने सूर्य के प्रकाश को धीमा कर दिया और धरती हिमयुग की ओर जाने लगी, जिसकी वजह से डायनासोर का अस्तित्व मिटने लगा।

अमेरिका में टेक्सास इंस्टीट्यूट ऑफ जियोफिजिक्स (यूटीआइजी)के शोधकर्ताओं को युकातान के क्रेटरों (गड्ढ़ों) की जांच में चारकोल के टुकड़े और कई पत्थरों के ढेर मिले, जो या तो सूनामी के कारण इन क्रेटरों में भरे होंगे या एस्टेरॉयड के कारण। अध्ययन में यह भी बताया गया है कि एस्टेरॉयड के कारण महज कुछ ही घंटों में कई क्रेटरों में मलबे के रूप में कई प्रकार की सामग्रियां भर गईं, लेकिन कई क्रेटरों की सामग्री सूनामी के कारण या तो दफन हो गई या बह गई।

स्मिथसोनियन नेशनल म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री के एंटोनी बेरकोविसी ने बताया कि इस अध्ययन की सबसे जरूरी बात यह है कि ज्यादातर क्रेटर तलछट (सूनामी के बाद बची हुई गाद) के कारण भर गए थे। शोधकर्ताओं के मुताबिक, सूनामी की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि क्रेटर एक दिन में 425 फीट तक सामग्रियों से भर जाते थे। इस अध्ययन के प्रमुख लेखक, सीन गुलिक ने कहा कि ये सुबूत एक पत्थर से लिए गए रिकॉर्ड का हिस्सा हैं, जो सूनामी की भयावहता को बताते हैं। गुलिक ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के कारण ऐसा नहीं हुआ कि सभी डायनासोर एक ही दिन मर गए.. पर इसके कारण कई जीव धरती में जरूर समा गए।

शोधकर्ताओं को मिट्टी में मिले चारकोल और फंगी (कवक) युक्त मिट्टी के सुबूत बताते हैं कि वे सूनामी के कारण मिट्टी में दफन हो गए थे। शोधकर्ताओं ने कहा कि इन क्रेटरों की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसके आसपास सल्फरयुक्त पत्थरों के कई टुकड़े मौजूद थे, जबकि क्रेटरों की सतह में सल्फर मौजूद ही नहीं थी। इसी आधार पर शोधकर्ताओं का अनुमान है कि धरती पर जब एस्टेरॉयड की बमबारी हुई थी तो इसके बाद ही धरती पर सूनामी आई और कई जीव पृथ्वी में दफन हो गए होंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!