Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

एक पेड़ शहीदों के नाम : ललित जोशी

माँ भारती के नाम एक पेड़ : ललित जोशी

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 22 जुलाई 2023, देहरादून। प्रदेश में इन दिनों हरेला महोत्सव चल रहा है। वन विभाग के साथ ही विभिन्न संस्थाओं व संगठनों द्वारा भी वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार, 22 जुलाई को सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून द्वारा एक पेड़ शहीदों के नाम अभियान चलाकर वृक्षारोपण किया। संस्थान के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी व कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर के चारों ओर वृक्षारोपण कर देश के लिए शहीद हुए वीर जवानों को याद करते हुए पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया। इस दौरान कॉलेज परिसर के चारों ओर फलदार वृक्षों के साथ ही औषधीय वृक्ष भी लगाए गए। संस्थान के चेयरमैन ललित जोशी ने छात्र-छात्राओं से अपने घरों के आस-पास भी पेड़ लगाने व उनकी देखभाल करने की अपील की।

कॉलेज के चेयरमैन ललित मोहन जोशी ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ वृक्षारोपण किया और छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे कई जवान मां भारती की सेवा करते हुए देश के लिए शहीद हो जाते हैं। आज हम उन शहीदों को याद करते हुए एक पेड़ शहीदों के नाम अभियान के साथ प्रकृति को बचाने का संकल्प ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम शहीदों की याद में पेड़ लगाकर अपनी प्रकृति को बचाकर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।

संस्थान के चेयरमैन एडवोकेट ललित जोशी ने छात्र-छात्राओं से कहा कि वह जो भी पौंधे लगायें उनको जीवित रखने का भी हर सम्भव प्रयास करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर में नींबू, अमरूद और पपीता के पौधे अवश्य लगाने जाने चाहिए। यह स्वास्थ्य के लिए काफी लाभप्रद होते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!