Breaking News :
>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

बगैर मास्क तीसरी बार पकड़े जाने पर लगेगा एक हजार रुपये का जुर्माना

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 अगस्त 20202, गुरुवार। कोरोना संक्रमण से बचने को मास्क पहनना जरूरी है, लेकिन लोग अब भी लापरवाही कर रहे हैं। सरकार अब इस मामले में और सख्ती करने जा रही है। बगैर मास्क तीसरी बार पकड़े जाने पर अब एक हजार रुपये का जुर्माना लगाने की तैयारी है। इसके लिए महामारी एक्ट में संशोधन किया जा रहा है। गुरुवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में इस संशोधन प्रस्ताव को लाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हाल ही में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान मास्क न पहनने वालों पर सख्ती करने के लिए जुर्माना राशि बढ़ाने के निर्देश दिए थे। इसके तहत बगैर मास्क पहने पहली बार पकड़े जाने पर 200 रुपये और दूसरी बार 500 रुपये जुर्माने का प्रविधान करने को कहा गया। अब इसमें तीसरी बार यही गलती दोहराने पर जुर्माने की धनराशि बढ़ाने का प्रविधान भी शामिल किया जा रहा है। अभी तक जुर्माने के रूप में पहली व दूसरी बार गलती पर 100 रुपये और इसके बाद हर गलती पर 200 रुपये लिए जाते हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशों को विधिवत रूप देने के लिए एक्ट में संशोधन किया जा रहा है।

कैबिनेट की बैठक में स्कूली छात्र-छात्राओं को पुस्तकों के लिए धनराशि देने के स्थान पर सीधे मुफ्त पुस्तकें ही उपलब्ध कराने का प्रस्ताव भी लाए जाने की उम्मीद है। यह मसला पिछली कैबिनेट की बैठक में लाया गया था, लेकिन इसे मंजूरी नहीं मिल पाई थी। सूत्रों की मानें तो कैबिनेट की बैठक में 15 से अधिक प्रस्ताव चर्चा के लिए लाए जा सकते हैं। इनमें राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की नीति का मसौदा, उपनल कर्मियों के मानदेय में वृद्धि, स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत नर्सिंग संवर्ग की सेवा नियमावली व श्रम से जुड़े मसले प्रमुख हैं। पर्यटन, परिवहन व शिक्षा विभाग से संबंधित प्रस्ताव भी बैठक में आ सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!