Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड के ग्रामीण विकास को लेकर हुआ चिंतन शिविर का आयोजन

यह मात्र समीक्षा नहीं बल्कि प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए एक चिंतन है : ग्राम्य विकास मंत्री

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को दी संजीवनी

ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की आजीविका में किस प्रकार वृद्धि हो इस पर ठोस नीति बनाई जाए : ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 30 सितम्बर 2023, देहरादून। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के राजपुर स्थित सीएसआई इंस्टिट्यूट के सभागार में ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि यह मात्र समीक्षा नहीं बल्कि प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए एक चिंतन है। शुक्रवार को आयोजित इस समीक्षा में ग्राम्य विकास विभाग के उच्च अधिकारियों सहित प्रदेश भर के सीडीओ तथा वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के सभी खंड विकास अधिकारी जुड़े। बैठक के दौरान विभाग द्वारा किए संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन और विभाग द्वारा आगामी कार्यक्रमों के लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

इस दौरान विभाग द्वारा संचालित ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत केंद्र पोषित योजनाओं (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना-एनआरएलएम प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना) और राज्य वित्त पोषित योजनाओं (प्रधान) की समीक्षा की। मंत्री ग्राम सड़क योजना, मेरा गांव मेरी सड़क, मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास योजना और एकीकृत आजीविका सहायता परियोजना आदि योजनाओं का प्रस्तुतिकरण भी दिया गया। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने ग्राम्य विकास विभाग में बेहतर कार्य करने वाले खंड विकास अधिकारियों को शाबाशी भी दी।

विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने ग्राम्य विकास विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों को सराहना की। उन्होंने अधिकारियों को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचे। इस दिशा में अधिकारियों को मंत्री गणेश जोशी ने पूर्ण मनोयोग से कार्य करने के भी निर्देश दिए। मंत्री ने कहा उत्तराखंड में श्री अन्न मिलेट्स की अपार संभावनाएं है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को श्री अन्न के प्रति लोगों लोगो को प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने कहा श्री अन्न स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहद लाभदायक है। मंत्री ने अधिकारियों को कहा ग्रामीण पर्यटकों पर विशेष ध्यान दिए जाए। मंत्री ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की आजीविका में किस प्रकार वृद्धि हो इस पर ठोस नीति बनाई जाए। मंत्री ने अधिकारियों को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को तय समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के भी निर्देशित किया।

इस अवसर पर सचिव ग्राम्य विकास राधिका झा, अपर सचिव नितिका खण्डेलवाल, आयुक्त आनन्द स्वरूप, एके राजपूत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!