Breaking News :
>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज>>रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई>>‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन>>मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई>>जू-जित्सु (Ju-Jitsu) चैंपियनशिप-2026 में यश सुदी ने जीते स्वर्ण एवं रजत पदक, बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती>>खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त>>FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद>>ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच>>देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश
उत्तर-प्रदेशक्राइम

सनसनीखेज वारदात : युवक की हत्या कर शव के टुकड़े तीन बोरियों में भरकर फेंके

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 जून 2023, रविवार, कानपुर। बर्बरता की हदें पार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक की हत्या के बाद उसके शव के टुकड़े किए गए। फिर टुकड़ों को पन्नी से पैक किया। इसके बाद शव के टुकड़े तीन बोरियों में भरकर फेंक दिया गया। ये बोरियां शनिवार सुबह पुलिस को गश्त के दौरान कर्नलगंज थानाक्षेत्र में पुलिस कमिश्नर आवास के पास लालइमली के पीछे पड़ी मिलीं। शव तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है। शव की शिनाख्त के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। युवक ने हरा लोवर और पूरी बाह की शर्ट पहन रखी थी। पुलिस के मुताबिक शव उठा न पाता, आशंका है कि इसी वजह से शव के टुकड़े कर अलग-अलग बोरियों में भरकर फेंके। एक बोरी में कमर से नीचे का भाग था, तो दूसरे में कमर से गर्दन तक। तीसरे बोरी में केवल सिर था।

एसीपी अकमल खान ने बताया कि आसपास के सभी थाना क्षेत्रों को सूचना दे दी गई है। तीन बोरियों में मिला शव अपोलो अस्पताल वाली गली में रात दो बजे के बाद फेंका गया है। पुलिस व सफाई कर्मियों की एक टीम रात में यहां से निकली थी, तब कोई बोरी नहीं थी। सुबह गश्त के दौरान पुलिस को शव के टुकड़ों से भरी तीन बोरियां मिलीं। इंस्पेक्टर कर्नलगंज संतोष कुमार सिंह ने बताया कि रात लगभग 1:30 बजे सफाईकर्मियों की एक टीम गली से गुजरी थी। यह वह टीम है जो मेट्रो के लिए भी काम कर रही है। उस दौरान वहां पर कोई बोरी नहीं थी। इसके बाद रात दो बजे एक दरोगा और दो सिपाहियों की टीम भी निकली थी।

तब भी बोरियां अपोलो वाली गली में मौजूद नहीं थी। एसीपी कर्नलगंज मोहम्मद अकमल खां ने बताया इससे एक अंदाजा यह लगाया जा रहा है कि बोरियों को यहां पर रात दो बजे के बाद हत्यारोपी ने रखा है। इस मामले में पुलिस ने लाल इमली चौराहा, अपोलो हॉस्पिटल, हॉस्पिटल के सामने पेट्रोल पंप और ग्वालटोली में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालना शुरू कर दिया है। दो टीमों को इस काम में लगाया गया है। इन फुटेज के जरिये पुलिस उस संदिग्ध वाहन की तलाश कर रही है जिससे बोरियां लाकर अपोलो अस्पताल वाली गली में फेंकी गई होंगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!