Breaking News :
>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज>>रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं की समीक्षा बैठक खटीमा फाईबर में की गई आयोजित

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 दिसम्बर 2021, रविवार, ऊधमसिंहनगर। मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं की समीक्षा बैठक आज खटीमा फाईबर में आयोजित की गई। इस अवसर पर लोनिवि की घोषणाओं के संबंध में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा जिन सड़को का टेंडर हो गया है, उन्हें शीघ्र प्रारम्भ किया जाए।

विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन सड़कों में विद्युत पोल आ रहे हैं, उन्हे तुरन्त शिफ्ट करें। उन्होने आरडब्लूडी के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नई घोषणाओं का आंगणन शीघ्र बनाकर शासन को भेजें। पेयजल निगम के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा उत्तर प्रदेश के एसई के साथ बैठक कर जल भराव की समस्या को तुरंत दूर करें। उन्होने स्वीकृत हाथीखाना आधुनिक टायलेट को अन्यत्र जगह स्थानान्तरित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। स्वास्थ विभाग के अधिकारियों को ब्लड बैंक के कार्यो शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। विद्यालयी शिक्षा के अधिकारियों को निर्देश देते हुए मा0 मुख्यमंत्री ने कहा केन्द्रीय विद्यालय का जल्द उद्घाटन होना है, समय से इसके कार्यों का पूर्ण कर लें। उन्हांने मण्डी परिसर के सुदृढीकरण का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। श्रद्धालुओं के लिए स्वीकृत विश्राम स्थल को तहसीलदार से सम्पर्क कर उचित स्थान पर बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। उन्होने अधिकारियों से कहा जनपद के सभी विकास कार्यो की सूची बना लें ताकि एक साथ लोकार्पण/शिलान्यास किया जा सके।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इण्यिन मेडिकल एसो0 एवं बार एसो0 के पदाधिकारियों के साथ बैठक की तद्उपरान्त मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड के नागरिकों के लिए स्वास्थ्य निवारक जांच ई-हैल्थ सिस्टम टैक्नालाजी के प्रुफ ऑफ कॉन्सेप्ट का शुभारम्भ फीता काटकर किया। उन्होने बताया आयुष्मान योजना के तहत 05 लाख प्रति व्यक्ति प्रति वर्ष के चिकित्सा का लाभ दिया जा रहा है। उन्होने कहा 2025 तक उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाया जायेगा इसके लिए विशेषज्ञो की राय से रोडमैप तैयार किया जा रहा है। उन्होने बताया उत्तराखण्ड देश का पहला प्रदेश है जिसमें एम्स की दूसरी शाखा खुलेगी जिसमे बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी। उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश देते हुए कहा आयुष्मान योजना के कार्डो की पेंडेसी का जल्द खत्म करे। उन्होने चिकित्साधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा मरीजो से स्वयं बात कर आ रही परेशानियों को दूर करे।

इस अवसर पर विधायक डॉ० प्रेम सिंह राणा, आयुक्त कुमायू दीपक रावत, जिलाध्यक्ष भाजपा शिव अरोरा, विनय रोहेला, मण्डी समिति के अध्यक्ष नन्दन सिंह खडायत, जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, एसएसपी दलीप सिंह कुॅवर, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई, मुख्य चिकित्साधिकारी सुनीता चुफाल रतूडी, अपर जिलाधिकारी ललित नारायण मिश्र सहित बार एसो0 व मेडिकल एसो0 के पदाधिकारी उपथित थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व श्रीमती गीता धामी ने प्रमोद जोशी ओएसडी मुख्यमंत्री के विवाह समारोह में पहुंचकर वर-बधू को आशीर्वाद दिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!