Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
उत्तराखण्डहरिद्वार

जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित हुई व्यापक महत्व एवं जनहित के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 फ़रवरी 2023, शुक्रवार, हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैम्प कार्यालय में व्यापक महत्व एवं जनहित के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

बैठक में हरिद्वार जनपद के प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र से सम्बन्धित विधायकों द्वारा विभिन्न विभागों-लोक निर्माण, चिकित्सा शिक्षा/चिकित्सा स्वास्थ्य, राजस्व, समाज कल्याण, उच्च शिक्षा, विद्यालयी शिक्षा, पेयजल, परिवहन, सिंचाई, शहरी विकास, तकनीकी शिक्षा, युवा कल्याण, कौशल विकास, पेयजल, अल्पसंख्यक कल्याण, पर्यटन, ऊर्जा, औद्योगिक विकास, ग्रामीण निर्माण, खेल आदि से सम्बन्धित अपने-अपने विधान सभा क्षेत्र के लिये उपलब्ध कराये गये, दस-दस प्रस्तावित योजनाओं के, सम्बन्ध में विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।

बैठक में किस योजना के लिये कितने बजट की आवश्यकता होगी, कितने समय में सम्बन्धित योजना पूर्ण हो जायेगी, योजना का कितनी जनसंख्या को लाभ पहुँचेगा आदि के सम्बन्ध में गहन विचार-विमर्श हुआ।

जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि उनके विभाग की जो भी प्रस्तावित योजना है, उसकी प्रक्रिया पर आज की तिथि से ही कार्य करना प्रारम्भ कर दें। उन्होंने कहा कि विकास के कार्यों में कहीं पर भी कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, एमएनए रूड़की विजयनाथ शुक्ल, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी सुश्री नलिनी ध्यानी, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ० मनीष दत्त, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण सुरेश तोमर, प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान मदन सेन सहित सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!