Breaking News :
>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज>>रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई>>‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन>>मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई>>जू-जित्सु (Ju-Jitsu) चैंपियनशिप-2026 में यश सुदी ने जीते स्वर्ण एवं रजत पदक, बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती>>खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त>>FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद>>ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच>>देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

देहरादून में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जनप्रतिनिधियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का किया जाएगा आयोजन

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 अगस्त 2021, मंगलवार, देहरादून। उत्तराखंड में सात सितंबर को जनप्रतिनिधियों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसमें केंद्र और राज्य सरकार की ओर से संचालित विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं की जानकारी उन्हें दी जाएगी। इसके साथ ही कोविड की संभावित तीसरी लहर के रोकथाम और राज्य में दिसंबर माह तक शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन करने के लिए सुझाव मांगे जाएंगे।

कार्यशाला में सूबे के मुख्यमंत्री बतौर मुख्य अतिथि और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के साथ ही नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह बतौर अति विशिष्ठ अतिथि शामिल होंगे।

उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने ये जानकारी बताया कि सरकार सूबे में स्वास्थ्य सुविधओं को मजबूत करने के लिए संकल्पबद्ध है। इसी के तहत सात सितंबर को कार्यशाला आयोजित की जाएगी। देहरादून में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जनप्रतिनिधियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह भी मौजूद रहेंगे।

कार्यशाला में प्रदेश के सांसद, विधायक, जिला पंचायतों के अध्यक्ष तथा नगर निगमों के मेयर प्रतिभाग करेंगे। इसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी केंद्र और राज्य सरकार द्वारा विभिन्न जन उपयोगी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देंगे।

साथ ही कोरोना की संभावित तीसरी लहर की रोकथाम के लिए विशेषज्ञ भी सुझाव देंगे। इसके अलावा राज्य में दिसम्बर 2021 तक शत-प्रतिशत कोविड वेक्सीनेशन लक्ष्य को हासिल करने के लिए जनप्रतिनिधियों के लिए सुझाव भी मांगे जाएंगे।

इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को कार्यशाला आयोजन की तैयारी के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही राज्य के पांच सांसदों, 71 विधायकों, 13 जिला पंचायत अध्यक्षों के साथ ही सभी नगर निगमों के महापौर को आमंत्रण पत्र भेज दिये गए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!