Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
उत्तराखण्ड

उत्‍तराखंड में तीसरे दिन भी नहीं आया कोरोना का कोई नया मामला – अब तक 61 पॉजिटिव; एक की मौत

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 मई 2020, शुक्रवार। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण को लेकर तीसरा दिन राहत भरा रहा है। प्रदेश में इस दौरान कोई नया मामला सामने नहीं आया है। गुरुवार को मिली 481 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव हैं। बता दें कि प्रदेशभर में अबतक 61 मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव दून के एक बुजुर्ग का भी उपचार यहीं चला। उनकी अब दो रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी हैं। कुल 62 मरीजों में 40 स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 21 का इलाज दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय, मेला अस्पताल हरिद्वार, एम्स ऋषिकेश और हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। इसके अलावा एक महिला की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, प्रदेश से अब तक कुल 8783 सैंपल कोरोना जांच को लैब भेजे जा चुके हैं। जिनमें 8138 मामलों में रिपोर्ट निगेटिव और 61 मामलों में पॉजिटिव मिली है। देहरादून जिले में सबसे अधिक 34 कोरोना संक्रमित मरीज अब तक आए हैं। जिनमें एक महिला मरीज की मौत सप्ताहभर पहले एम्स ऋषिकेश में हो चुकी है। महिला को ब्रेन स्ट्रोक के कारण भर्ती किया गया था। बाद में उनमें कोरोना की भी पुष्टि हुई। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अमिता उप्रेती के अनुसार कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। बाहर से लौट रहे प्रवासियों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। इसके बाद उन्हें दो सप्ताह तक होम अथवा फैसिलिटी क्वारंटाइन में रखा जा रहा है। वर्तमान में राज्य में 8069 लोग होम क्वारंटाइन और 3110 लोग संस्थागत क्वारंटाइन में हैं।

300 से अधिक सैंपलों की जांच की रिपोर्ट आनी बाँकी

गुरुवार को प्रदेश से 258 और सैंपल जांच को लैब गए हैं। ऊधमसिंहनगर से सबसे अधिक 108 सैंपल भेजे गए। जबकि नैनीताल से 40, देहरादून से 21, हरिद्वार से 10, उत्तरकाशी से नौ और पौड़ी से चार सैंपल गए हैं। इसके अलावा निजी लैब में भी 66 सैंपलों की जांच होनी बाकी है।

कोरोना से निपटने को दो माह आगे के लिए बढ़ा दिया प्लान

प्रदेश सरकार ने कोरोना से निपटने के लिए तैयारियों को दो माह आगे के लिए बढ़ा दिया है। अभी तक सितंबर तक इससे निपटने के लिए तैयारी की गई है। नई तैयारियों के तहत वेंटीलेटर और आइसीयू बेड बढ़ाने के साथ ही कोविड केयर सेंटरों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में कैबिनेट बैठक से पहले मंत्रिपरिषद ने तैयारियों को दो माह के लिए और बढ़ाने का निर्णय लिया। यह जानकारी देते हुए शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने बताया कि कोरोना के लिए सरकार ने अब तैयारियों को नवंबर तक के लिए बढ़ाने का फैसला लिया है। इसके तहत अभी तक प्रदेश में आइसीयू बैड की संख्या सितंबर तक 246 करने का निर्णय लिया गया था। इसे अब 284 किया जा रहा है। इसी तरह वेंटीलेटर की संख्या 246 से बढ़ाकर 261 करने का निर्णय लिया गया है।

इसके अलावा अन्य और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का कोरोना रोकथाम में प्रदर्शन अन्य राज्यों से काफी बेहतर रहा है। जहां पूरे देश में रिकवरी रेट 26.5 फीसद है वहां उत्तराखंड में यह रेट 64 फीसद है। पूरे प्रदेश में जहां कोरोना से मृत्यु दर चार फीसद से ज्यादा है वहीं उत्तराखंड में यह 0.74 प्रतिशत है। हालांकि, एम्स ने यह स्पष्ट किया है कि कोरोना पीड़ित की मौत का कारण अन्य थे, बावजूद इसके सरकार इसे कोरोना से हुई मृत्यु में गिन रही है।

पंचायत भवनों में क्वारंटाइन किया जाएगा

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि बाहर से आने वालों लोगों को उनके घरों में क्वारंटाइन रखने को कहा गया है। जिनके पास गांव में ज्यादा कमरे नहीं है अथवा घर नहीं है, उन्हें पंचायत भवनों में क्वारंटाइन किया जाएगा। इन पर नजर भी रखी जाएगी। इसके लिए ग्राम प्रधानों को असीमित अधिकार दिए गए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!