Breaking News :
>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना
उत्तराखण्डदेहरादूनस्वास्थ

डेंगू के नियंत्रण एवं मॉनिटरिंग हेतु जनपद देहरादून में जिला प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा है महाअभियान

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा लगाई गई अधिकारियों/कार्मिकों की ड्यूटी

जिलाधिकारी ने जनमानस से डेंगू के दृष्टिगत सतर्क रहते हुए अपने आसपास सफाई रखने तथा पानी जमा न होने देने का अनुरोध किया

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 जुलाई 2024, शुक्रवार, देहरादून। डेंगू की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण एवं मॉनिटरिंग हेतु वार्ड वार जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा अधिकारियों/कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। जनपद में जिला प्रशासन द्वारा डेंगू नियंत्रण हेतु महाअभियान चलाया जा रहा है, नगर निगम देहरादून क्षेत्रांर्तगत प्रत्येक वार्ड में आशा फैसिलिटेटर, कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर, नगर निगम सैनिटरी सुपरवाइजर, डेंगू वालिंटियर द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में प्रतिदिन 50 घरों में डेंगू निरोधात्मक कार्यवाही की जा रही है तथा घर-घर सर्वे के दौरान लार्वा मिलने पर तुरंत नष्ट किया जा रहा हैा। साथ ही लार्वी साइडल छिड़काव किया जा रहा है। नगर निगम की टीमों द्वारा समस्त वार्डाें में फॉगिंग कार्य किया जा रहा है।

जिलाधिकारी द्वारा नगर निगम देहरादून व ऋषिकेश सहित समस्त नगर पालिका परिषदों नगर निकाय क्षेत्रों में तथा जिला पंचायत एवं जिला पंचायति राज विभाग के अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावी डेंगू निरोधात्मक अभियान चलाने के निर्देश दिये गये है। साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी को शासकीय/निजी चिकित्सालयों में डेंगू उपचार हेतु बेड एवं दवाईयों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए समुचित व्यवस्था बनाने के निर्देश दिये गये हैं।

जिलाधिकारी ने समस्त जनमानस से अनुरोध किया है कि डेंगू से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या एवं शिकायत तथा चिकित्सकीय परामर्श के लिए टोल फ्री नंबर 1800 1802525 पर संपर्क किया जा सकता है। जिलाधिकारी ने जनमानस से डेंगू के दृष्टिगत सतर्क रहते हुए अपने आसपास सफाई रखने तथा पानी जमा न होने देने का अनुरोध किया।

डेंगू के बारे में विस्तृत जानकारी/बचाव के लिए,
यहाँ क्लिक करें :👉
https://akashgyanvatika.com/dengue-is-a-disease-caused-by-virus-lets-know-its-symptoms-and-preventive-measures/

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!