Breaking News :
>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में निराश्रित गौवंश हेतु शरणालयों की स्थापना व संचालन नीति के सम्बन्ध में आयेाजित की गई बैठक

जिलाधिकारी ने नगर निगम एवं नगर पालिकाओं को घायल पशुओं के परिवहन हेतु अधिशासी अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए।

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 दिसम्बर 2022, सोमवार, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में निराश्रित गौवंश हेतु शरणालयों की स्थापना व संचालन नीति के सम्बन्ध में बैठक आयेाजित की गई। बैठक में उत्तराखण्ड गौसेवा आयोग के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अंथवाल उपस्थित रहे। मा० अध्यक्ष ने गौसेवा सदनों के संचालन में आ रही बाधाओं से भी अवगत कराया।

बैठक में जिलाधिकारी ने निराश्रित गौवंश हेतु कांजी हाउस/गौशाला शरणालयों की स्थापना के सम्बन्ध में भूमि चिन्हीकरण की स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को नगर निगम, नगर निकाय, नगर पालिकाओं से समन्वय करते हुए भूमि चिन्हिकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया किय भूमि चिन्हिकरण के साथ ही जो संस्थायें एवं लोग गौसेवा हेतु इच्छुक हों उनके साथ एमओयू कर लें। बैठक में कतिपय नगर निकायों से गौ सदनों का भुगतान न होने सम्बन्धी शिकायत पर जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को उनकी ओर से नगर निकायों को एमओयू के अनुसार सम्बन्धित गौ सदनों का भुगतान किये जाने हेतु पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए। साथ ही जनपद में जो गौ-शाला संचालित है की सूची प्रेषित करने, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नियमावली के अनुसार डेरी संचालकों का निरीक्षण के साथ ही रजिस्ट्रेशन करने, नगर निगम एवं नगर निकायों को अपने-2 क्षेत्रों में संचालित डेरियों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने नगर निगम एवं नगर पालिकाओं को घायल पशुओं के परिवहन हेतु अधिशासी अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए। इस दौरान गौ सेवा सदनों के पदाधिकारियों ने अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में अध्यक्ष उत्तराखण्ड गौसेवा आयोग ने गौवश के लिए गौशाला हेतु भूमि चिन्हित करने के साथ ही गौसदनों में होने वाली परेशानी से रूबरू कराते हुए उसका निराकरण करने तथा सड़क पर घूम रहे श्वान का टीकाकरण कराने का भी अनुरोध किया, जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ० विद्याधर कापड़ी, डाॅ० ए.के. डिमरी, डाॅ० कैलाश उनियाल, अभि० जिला पंचायत ई० वीरेन्द्र सिंह गुंसाई, पीयूपल फोर एनिमल वेलफेयर गौरी मौलखी, हरिओम आश्रम से अनुपमानन्दगौरी, दून एनिमल वेलफेयर से आशू सहित गौ सदनों के प्रतिनिधि एवं नगर निगम व नगर पालिका परिषदों के अधिकारी/कार्मिक सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!