Breaking News :
>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>उत्तराखण्ड सरकार व यूएनडीपी ने की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा>>एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 187 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र>>एक वर्ष पूर्व हुई लाखों की ज्वेलरी चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी महिला गिरफ्तार>>भिलाडू में स्टेडियम के निर्माण से युवाओं और खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं- गणेश जोशी>>शिक्षकों के स्थानांतरण को मिलेगा अतिरिक्त समय- डाॅ. धन सिंह रावत>>स्थानांतरण पर जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर को भावभीनी विदाई>>नई ऊर्जा, नई सोच के साथ पी.सी.ध्यानी ने संभाली यूपीसीएल की कमान>>विद्यालयों की सुरक्षा एवं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की डीएम ने की व्यापक समीक्षा>>विदेशी रोजगार का सपना कर रही साकार- धामी सरकार की योजना से 123 युवाओं को मिला ग्लोबल करियर>>देहरादून के 7 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल>>पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें- मुख्यमंत्री>>मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश>>पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार>>लाल पुल बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

स्मार्ट सिटी के ख़ास कामों पर एक नज़र, कार्यदायी संस्थाओं की सुस्त रफ़्तार से जिलाधिकारी से लेकर विधायक नाराज़

आखिर कब बनेगा देहरादून स्मार्ट शहर

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 मार्च, 2022, रविवार, देहरादून। उत्तराखंड शहरी विकास विभाग द्वारा 1407 करोड़ से अधिक की लागत से देहरादून को स्मार्ट बनाने का काम हो रहा है। शहरी विकास विभाग द्वारा 2021 तक स्मार्ट सिटी के ज्यादातर काम धरातल पर लाने का मकसद रखा गया है। विभाग के मुताबिक प्राथमिकता के आधार पर स्मार्ट सिटी के काम किए जा रहे हैं, लेकिन शहर की हालत खराब है। आम आदमी के साथ ही जनप्रतिनिधियों ने भी काम की सुस्त रफ्तार पर गहरी नाराजगी जाहिर की है। देहरादून के जिला अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार कामों के निरीक्षण के दौरान पहले ही कार्यदाई संस्थाओं को चेतावनी जारी कर चुके हैं ।राजपुर विधायक खजान दास ने स्मार्ट सिटी की एक काम में लगी कार्यवाही संस्थाएं बेहद सुस्त रफ्तार से काम कर रही है। आम जनता को इससे बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अगर समय पर काम पूरा नहीं हुआ तो इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।

एक नज़र स्मार्ट सिटी के ख़ास कामों पर

30 इलेक्ट्रिक बसें दौड़ेंगी : शहर में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का काम शुरू हो गया है। इसके तहत एक बस देहरादून आ चुकी है। वर्ष 2030 तक 30 बसें देहरादून में चलनी शुरू हो जाएंगी। इन बसों के लिए शहर में चार्जिंग स्टेशन बनाने का काम किया जा रहा है।

ग्रीन बिल्डिंग : 187 करोड़ की लागत से कलेक्ट्रट परिसर में एक दिसंबर 2021 तक ग्रीन बिल्डिंग बनाने का प्रस्ताव है। यह छह मंजिला इमारत होगी, जिसमें सभी जिला स्तरीय दफ्तर होंगे। इसका काम जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

100 फीट का तिरंगा : दिलाराम चौक पर 100 फीट का तिरंगा दून की शान बढ़ाएगा। तिरंगा लगाने का काम अंतिम चरण में है। इसके लिए इसी साल 19 दिसंबर की तिथि तय की गई है।

ड्रेनेज प्लान : रेसकोर्स चौक से बन्नू स्कूल चौक तक और सहारनपुर चौक से भंडारीबाग नाले तक ड्रेनेज कार्य किया जाएगा। इसका डिजाइन पूरा हो चुका है। अगले साल एक अक्तूबर तक यह निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

सीवर प्लान : शहर में पांच प्रमुख जगहों पर सीवर का काम होगा। इसके तहत पलटन बाजार में घंटाघर से दर्शनी गेट तक, परेड ग्राउंड के तीनों ओर, दर्शन लाल चौक से गांधी रोड होते हुए सहारनपुर चौक तक, तिलक रोड होते हुए सहारनपुर चौक तक, लूनिया मोहल्ला मजार वाली गली से सहारनपुर चौक तक अगले साल एक सितंबर तक काम पूरा होगा। इससे बरसात में ओवरफ्लो की समस्या खत्म हो जाएगी।

स्मार्ट पोल : दस किलोमीटर से अधिक ओएफसी केबल, 30 मीटर ऊंचाई के 70 और 12 मीटर ऊंचाई के 60 पोल लगाए जाएंगे। वाईफाई प्वाइंट 30, सीसीटीवी 20, स्मार्ट एलईडी 60 लगेंगे। इनका काम तेजी से चल रहा है।

मॉडर्न दून लाइब्रेरी : लैंसडोन चौक के सामने यह लाइब्रेरी बनाई जा रही है। इसका काम अगले साल 15 नवंबर तक पूरा होना है। इस अत्याधुनिक लाइब्रेरी में 500 छात्रों के पढ़ने की सुविधा होगी। छोटे बच्चों के लिए किड जोन होगा। ई-रीडिंग की भी व्यवस्था होगी।

स्मार्ट टॉयलेट : सात सितंबर 2024 तक शहर में कलेक्ट्रेट परिसर, दून अस्पताल, परेड ग्राउंड, आईएसबीटी और निरंजनपुर सब्जी मंडी में स्मार्ट टॉयलेट बनेंगे। इसके अलावा स्मार्ट स्कूल सहित कई और महत्वपूर्ण काम होने हैं। लेकिन इन कामों की सुस्त रफ़तार से आम जनता के साथ ही जनप्रतिनिधि भी बेहद नाराज है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!