Breaking News :
>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
उत्तराखण्ड

नैनीताल में वकील को चाकू मारा, तलवार से गला रेतने की कोशिश, मरा समझकर छोड़ा

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के समीपवर्ती कालाढूंगी रोड पर वन विभाग के वाटरफॉल के समीप जमीन के झगड़े में एक वकील को अगवा कर उसे चाकू मार दिया, साथ ही तलवार से गला काटने की कोशिश की और मरा समझ कर सड़क किनारे फेंक दिया। इस विवाद में वकील की पत्‍‌नी के भी कपड़े फाड़ दिए गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को मेडिकल के लिए बीडी पांडे अस्पताल भेजा है। जिला कोर्ट के अधिवक्ता को भर्ती कराया गया है। कोतवाली में हंगामे के दौरान गोली चलने की भी चर्चा है, लेकिन पुलिस इससे साफ इन्कार कर रही है। मामले को लेकर कोतवाली में अधिवक्ताओं ने जमकर हंगामा काटा।

घटना रात करीब साढ़े आठ बजे की
अधिवक्ता रवि कनवाल जिला कोर्ट में प्रैक्टिस करता है। गुरुवार रात को कालाढूंगी रोड में सड़ीयाताल झील से आगे वॉटरफॉल के समीप अधिवक्ता रवि का घर है। पड़ोस में रेस्टोरेंट संचालक के साथ जमीन से संबंधित विवाद हुआ था। रवि के अनुसार रेस्टोरेंट संचालक के लोगों द्वारा उसे अगवा कर चाकू मारा। मुंह में बंदूक ठूंसने के साथ ही तलवार से गला रेतने को कोशिश की। गाड़ी में बेहोशी की हालत में मरा समझकर झील के समीप फेंक गए। जैसे तैसे रवि कोतवाली पहुंचा। अधिवक्ता को जख्मी करने की सूचना पर बड़ी संख्या में साथी भी पहुंच गए।

गोली चलने की भी है चर्चा
कोतवाली में हंगामे के दौरान गोली चलने की भी चर्चा है। एसपी सिटी रचिता जुयाल ने गोली चलने से साफ इन्कार करते हुए कहा कि जमीन विवाद में झगड़ा हुआ है। अधिवक्ता, उसकी पत्‍‌नी तथा दूसरे पक्ष के सरिता नेगी, उसके जेठ इंदर नेगी को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!