Breaking News :
>>मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त>>संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री>>‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज>>जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण>>स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण>>उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री>>उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत>>अपने यादव कार्यकर्ताओं की भी नहीं रही सपा, राजभर ने अखिलेश को घेरा>>बार-बार थकना और ज्यादा प्यास लगना! बच्चों में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान>>लैंडिंग के बाद बेकाबू हुआ अमेजन का कार्गो विमान, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत>>‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 120 करोड़ के पार पहुंची कमाई>>Vi के शेयर में अचानक आई तेजी, 3% से ज्यादा चढ़ा स्टॉक>>‘सेवा ही संगठन’ के संकल्प के साथ भाजपा ने तैयार किया जनसेवा का रोडमैप>>मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी>>एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील>>डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश>>श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य लीला ने मोहा मन, मध्यरात्रि में अभिषेक के साथ गूँजा “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की”>>‘अनघ (निष्पाप)–मेरी अपनी यात्रा’ : स्मृतियों की पगडंडी से जीवन के उजास तक>>10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला>>महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

लखनऊ के बंथरा क्षेत्र में देर रात भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की की मौत

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 जून 2022, शनिवार, लखनऊ। बनी मोहान रोड पर लतीफनगर के पास तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से पिकअप सवार 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि छह घायल हो गए। पिकअप सवार सभी लोग शादी समारोह से डीजे बजाकर लौट रहे थे। मरने वाले और घायल सभी हरदोई जनपद के रहने वाले हैं।

लतीफनगर के पास तेज रफ्तार टैंकर ने शनिवार तड़के करीब तीन बजे पिकअप में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग सड़क पर आ गए। चीख-पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग दौड़े। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पिकअप में फंसे लोगों को निकाला और केजीएमयू के ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां, डाक्टरों ने परीक्षण के बाद छह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, छह की हालत नाजुक देख भर्ती कर लिया। इंस्पेक्टर अजय प्रताप सिंह ने बताया कि मृतकों और घायलों में सभी हरदोई के रहने वाले हैं। एक मृतक के पास से मिले मोबाइल से उनके घरवालों को सूचना दे दी गई है।

मृतकों के नाम

  • सत्येंद्र पुत्र मस्तराम : निवासी हरदोई दलेलपुर अतरौली
  • रामधर पुत्र परमू : निवासी हरदोई दलेलपुर अतरौली
  • पुरुषोत्तम पुत्र लक्ष्मी : निवासी हरदोई भिखानी अतरौली
  • जयकरन पुत्र बुधई : निवासी हरदोई दलेलपुर अतरौली
  • सबम्भर पुत्र बुधई : निवासी हरदोई दलेलपुर अतरौली
  • राहुल पुत्र नरेश : निवासी हरदोई पकरिया कोल अतरौली

घायलों के नाम

संतोष पुत्र मुन्नीलाल, कुलदीप पुत्र दिनेश, धमेंद्र पुत्र पूरन लाल, विवेक पुत्र संतोष और शामीन पुत्र हसीन हैं। घायलों का ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!