Breaking News :
>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेश

भीषण सड़क हादसा : कासगंज में बोलेरो और टैंपो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, सीएम योगी ने जताया दु:ख

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 मई 2022, मंगलवार, कासगंज। तेज रफ्तार बोलेरो तथा आटो की भिड़ंत से मंगलवार को कासगंज के पटियाली क्षेत्र में सात लोगों ने दम तोड़ दिया। अशोकपुर के पास बदायूं-मैनपुरी हाई वे की इस दुर्घटना में आठ लोग घायल भी हैं, जिनमें से गंभीर 5 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना पर दुख जताने के साथ घायलों का समुचित इलाज कराने का निर्देश दिया है।

फर्रुखाबाद जिले के 15-17 लोग आटो में सवार होकर सत्संग में जा रहे थे। इसी दौरान कासगंज के पटियाली क्षेत्र में इनकी आटो को तेज रफतार बोलेरो ने सीधी टककर मार दी। यह टक्कर इतनी तेज थी कि सात लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस दुर्घटना में आठ घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया, जहाँ से गंभीर रूप से घायल 5 लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। आटो में सवार होकर लोग सत्संग में जा रहे थे। जिला तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुँचे। 

मृतक फर्रुखाबाद जिले की तहसील कायमगंज के गांव चिलौली के रहने वाले हैं। मृतकों में से कुसुमलता पत्नी मेवाराम, नैना पत्नी राकेश ग्राम चिलौला थाना कायमगंज जिला फर्रुखाबाद की ही पहचान हो सकी है। अन्य शवों की अभी पहचान नहीं हुई है। घायलों में से गंभीर घायल अलीगढ़ रेफर किए गए हैं। डीएम हर्षिता माथुर, एसपी बोत्रे रोहन प्रमोद ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। 8 लोग घायल हुए हैं। आटो सवार सभी लोग पटियाली के बहादुर नगर भोले बाबा के सत्संग में आ रहे थे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन को सभी घायलों का इलाज कराने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने कासगंज में सड़क दुर्घटना में हुई बड़ी जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मृतकों के शोक संतप्त परिवार के लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कासगंज जिला तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुँचने के साथ ही सभी घायलों का नि:शुल्क उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!