Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

होली मिलन समारोह में दिखी उत्तराखंडी संस्कृति के विभिन्न रंगों की झलक

होली के रंगों में सराबोर हुआ सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, 13 मार्च 2025, देहरादून। सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून में भव्य होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हमारी पहचान रंग मंच की टीम व उत्तराखण्ड के लोकगायकों ने शानदार प्रस्तुतियाँ देकर समां बाध दी। मुख्य आकर्षण “हमारी पहचान रंगमंच” टीम द्वारा कुमाऊँ की खड़ी होली की मनमोहक प्रस्तुति रही, जिसने सभी का दिल जीत लिया। लोकगायक सौरभ मैठाणी, विवेक नौटियाल, हरदा ननोई, मनोज सामंत, गणेश कांडपाल, टीम घुघुती जागर ने अपने गीतों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को थिरकने पर मजबूर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम ग्रुप के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने सभी अतिथियों का कॉलेज परिसर में स्वागत किया और सभी को होली की बधाई दी।
इसके पश्चात महिला होलियारों ने सिद्धि के दाता विघ्न विनाशक गणेश वंदना एवं “मृगनयनी को यार नवल रसिया” बैठकी होली गाकर समां बांधा। वहीं टीम घुघती जागर ने “शिव के मनमा ही बसे काशी” एवं अन्य होली गीत गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अजय ढ़ौडियाल, रमेश भट्ट, राष्ट्रकवि श्रीकांत श्री की प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का माहौल बन गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक सभी को होली की बधाई दी और कहा कि ऐसे आयोजन हमें हमारी संस्कृति से जोड़ते हैं और समाज में सांस्कृतिक चेतना को जागृत करते हैं। उन्होंने कहा कि होली का पर्व सिर्फ रंगों का ही नहीं, बल्कि प्रेम, सौहार्द, भाईचारे और एकता का प्रतीक है। उन्होंने शिक्षा, समाजसेवा, साहित्य, पत्रकारिता, लोककला से जुड़े सभी लोगों को एक मंच पर लाने के लिए सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी के प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष दीप्ति भारद्वाज, यूसर्क की निदेशक प्रो० अनीता रावत, उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. जे.एम.एस. राणा, संयुक्त निदेशक अभियोजन गिरीश पंचोली, कैलाश अस्पताल के निदेशक पवन शर्मा, सीएमआई अस्तपाल के अध्यक्ष डॉ. महेश कुडियाल, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी डॉ. अल्का पांडे, आरोग्यम नर्सिंग कॉलेज के अध्यक्ष संदीप केडिया, केयर कॉलेज ऑफ नर्सिंग के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, पाल कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं मेडिकल साइंस के अध्यक्ष, रेरा के सदस्य सुरेश मठपाल, डॉ. रचित गर्ग, कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष कमल रजवार, ओहो रेडियो के संस्थापक आर.जे. काव्य, उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी, महामंत्री सुरेन्द्र डसीला, वरिष्ठ पत्रकार रमेश भट्ट, डॉ. अजय ढौडियाल, गुणानंद जखमोला, त्रिभुवन चौहान, सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के डॉयरेक्टर रमेश चन्द्र जोशी, मैनेजिंग डायरेक्टर संजय जोशी, कॉलेज के प्रधानाचार्य, शिक्षण एवं छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!