Breaking News :
>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार>>उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत>>रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा>>‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट>>त्यूणी उप जिला अस्पताल 15 नवम्बर तक किया जाए ऑपरेशनल- मुख्य सचिव>>ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार; करीब पांच पेटी अवैध शराब बरामद>>अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
फिल्म-जगत

50 लाख की फिल्म ने कमाए 120 करोड़, ‘‘लालो: कृष्णा सदा सहायते’ बनी साल की सबसे बड़ी हिट

साल 2025 भारतीय सिनेमा के लिए कई मायनों में यादगार रहा। बड़े बजट, नामी सितारों और भव्य प्रचार वाली फिल्मों ने जहां बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की, वहीं इस साल दर्शकों ने यह भी साबित कर दिया कि कहानी और भावनाओं की ताकत किसी भी स्टारडम से बड़ी हो सकती है। रोमांस, ऐतिहासिक और एक्शन जॉनर की कई फिल्में चर्चा में रहीं, लेकिन साल की सबसे बड़ी सफलता एक ऐसी फिल्म के नाम रही, जिसने बेहद सीमित बजट में असाधारण कमाई कर इतिहास रच दिया।

छोटी फिल्म, बड़ी उपलब्धि
रोमांटिक जॉनर की ‘सैयारा’, ‘एक दीवाने की दीवानियत’ और ‘तेरे इश्क में’ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला, जबकि ‘धुरंधर’, ‘छावा’ और ‘कांतारा चैप्टर 1’ जैसी फिल्मों ने कमाई के मामले में शानदार प्रदर्शन किया। इसके बावजूद 2025 की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म का खिताब किसी मेगा बजट प्रोजेक्ट को नहीं, बल्कि एक गुजराती भक्ति ड्रामा को मिला।

‘लालो: कृष्णा सदा सहायते’ बनी साल की सबसे बड़ी हिट
गुजराती फिल्म ‘लालो: कृष्णा सदा सहायते’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा प्रदर्शन किया, जिसकी उम्मीद शायद किसी ने नहीं की थी। महज 50 लाख रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब 120 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। इसके साथ ही यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली गुजराती फिल्म बन गई है। निवेश के मुकाबले मुनाफे की बात करें तो फिल्म ने लगभग 24,000 प्रतिशत रिटर्न देकर भारतीय सिनेमा में नया रिकॉर्ड कायम किया है।

टूटा ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ का रिकॉर्ड
इस शानदार प्रदर्शन के साथ ‘लालो: कृष्णा सदा सहायते’ ने आमिर खान की चर्चित फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया। जायरा वसीम स्टारर यह फिल्म करीब 15 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी और लगभग 900 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जिसका मुनाफा करीब 6,000 प्रतिशत रहा। खास बात यह रही कि ‘लालो’ में न तो कोई बड़ा स्टार था, न भव्य गीत-संगीत या एक्शन दृश्य। एक साधारण भक्ति कथा के जरिए फिल्म ने दर्शकों के दिलों तक सीधा रास्ता बना लिया।

कलाकार और निर्देशक
फिल्म का निर्देशन अंकित सखिया ने किया है। इसमें रीवा राछ, श्रुहद गोस्वामी, करण जोशी और मिष्टी कदेचा ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं। ‘लालो: कृष्णा सदा सहायते’ 10 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और रिलीज के बाद से ही लगातार चर्चा में बनी हुई है।

यह फिल्म 2025 में इस बात का सबसे बड़ा उदाहरण बनकर सामने आई कि सशक्त कहानी और सच्ची भावना के आगे बजट और स्टार पावर भी फीकी पड़ सकती है।

(साभार)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!