Breaking News :
>>ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील>>तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं>>उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं>>रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां>>मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा>>‘जन नायकन’ की OTT रिलीज डेट तय, 21 अगस्त से ZEE5 पर होगी स्ट्रीम>>सोमेश्वर के धौलाघाट में श्रम विभाग का विशाल किट वितरण कार्यक्रम आयोजित>>पीपलकोटी टनल हादसा: लापता दोनों श्रमिकों के शव बरामद, मृतकों की संख्या हुई 10>>कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार>>सीओ नीरज-निहारिका सेमवाल की मुसीबतें बढ़ी>>अजमेरी बाजार में कई दुकानों लगी भीषण आग, करीब 20 मिनट बाद पहुंची दमकल टीम>>SDRF ने बीन नदी में फंसे दो यात्रियों और जंगल में फंसे छह छात्रों को सकुशल निकाला>>मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम की अहम बैठक>>सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारणः जिलाधिकारी>>नाग पंचमी पर भक्ति के रंग में रंगी नेहरू काॅलोनी, श्री सनातन धर्म मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा>>आईएसबीटी की व्यवस्थाएं होंगी दुरुस्त, सुरक्षा और सुविधाओं पर फोकस – : बंशीधर तिवारी>>अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश>>जनता मिलन बना समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच, शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई से लोगों को मिल रही राहत>>मुख्यमंत्री धामी ने एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का किया शुभारंभ>>सुराज और जन-जन का विकास ही हमारी राजनीति का आधार- रेखा आर्या
उत्तराखण्डदेहरादूनधार्मिक

आचार्य श्री 108 सौरभ सागर जी महामुनिराज के पावन सान्निध्य में आज श्री तुलसी प्रतिष्ठान मंदिर, तिलक रोड में आयोजित हुआ ‘दिव्य मंगल प्रवचन’

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 20 अगस्त  2025, देहरादून। परम पूज्य संस्कार प्रणेता, ज्ञानयोगी, जीवन आशा हॉस्पिटल प्रेरणा स्तोत्र, उत्तराखंड के राजकीय अतिथि आचार्य श्री 108 सौरभ सागर जी महामुनिराज के पावन सान्निध्य में आज श्री तुलसी प्रतिष्ठान मंदिर, तिलक रोड में दिव्य मंगल प्रवचन आयोजित हुआ।

दोपहर 3:00 बजे प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम में पूज्य आचार्य श्री के वचनों का लाभ न केवल जैन समाज, बल्कि विभिन्न समुदायों से पधारे श्रद्धालुओं ने भी लिया। आचार्य श्री की अमृतवाणी ने सभी उपस्थितजनों को आध्यात्मिक प्रेरणा और शांति का अनुभव कराया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नीरज गोयल (ट्रस्टी), अश्वनी अग्रवाल (अध्यक्ष), एम.पी. गोयल (मंत्री), पुनीत मित्तल (राज्य मंत्री), श्याम अग्रवाल (राज्य मंत्री), अशोक वर्मा (पूर्व ओबीसी आयोग अध्यक्ष), अनिल नंदा (कुटुंब प्रबंधन प्रमुख), पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, विजय कथूरिया (ह्यूमन राइट्स), विशाल गुप्ता (महानगर अध्यक्ष, व्यापार प्रकोष्ठ), पार्षद वैभव अग्रवाल, श्रीमती अनीता गर्ग, श्रीमती विमला गॉड, श्रीमती यासमीन आलम (अध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा), सरदार गुरप्रीत सिंह छाबड़ा (प्रदेश उपाध्यक्ष, अल्पसंख्यक आयोग), पंकज शर्मा (अध्यक्ष, अंबेडकर नगर मंडल), विवेक अग्रवाल (जनरल मर्चेंट एसोसिएशन), पूर्व पार्षद देवेंद्र पाल सिंह मोंटी एवं अन्य गणमान्य अतिथिगण।

पुष्प वर्षा योग समिति द्वारा सभी अतिथियों का पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर पद्मश्री डॉ. बी.के.एस. संजय को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर पूज्य आचार्य श्री के करकमलों से सम्मानित किया गया।

मंगल प्रवचन के मुख्य बिंदु:
आचार्य श्री सौरभ सागर जी ने अपने प्रवचन में सत्संग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा, “सत्संग वह माध्यम है जिसके द्वारा हम पुण्य का संचय करते हैं और जीवन की उन्नति की ओर अग्रसर होते हैं। धर्म दबाव से नहीं, स्वभाव और निश्चय से चलता है। किसी के साथ भी ऐसा व्यवहार न करें जो स्वयं आपको स्वीकार न हो। आचरण ही व्यक्ति की पहचान बनता है।”

उन्होंने यह भी कहा कि “मनुष्य को अपने दु:ख से परे देखने की दृष्टि सत्संग से मिलती है। यह हमें संयम, समाधान और आत्मिक बल प्रदान करता है।”

कार्यक्रम की श्रृंखला में सायंकाल गुरुभक्ति, शंका समाधान एवं वैयावृत्ति कार्यक्रम भी संपन्न हुआ।

मीडिया कोऑर्डिनेटर मधु जैन ने आगामी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार, 21 अगस्त 2025 को प्रातः 6:15 बजे से श्री सम्मेद शिखर विधान का आयोजन श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, झंडा बाजार में किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!