Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

उक्रांद नेता शिव प्रसाद सेमवाल के नेतृत्व में डीएलएड प्रशिक्षितों का एक प्रतिनिधिमंडल शिक्षा निदेशक से भी मिला

  • डीएलएड प्रशिक्षितों के लिए आंदोलन करेगा उक्रांद

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 अगस्त 2021, सोमवार, देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल ने आज देहरादून शिक्षा निदेशालय में आंदोलनरत डायट डीएलएड प्रशिक्षितों के धरना स्थल पर जाकर उन्हें अपना समर्थन दिया।

उत्तराखंड क्रांति दल के नेता शिव प्रसाद सेमवाल के नेतृत्व में डीएलएड प्रशिक्षितों का एक प्रतिनिधिमंडल शिक्षा निदेशक से भी मिला।

उत्तराखंड क्रांति दल के नेता शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि सरकार की मंसा डायट डीएलएड को ज्वाइनिंग देने की नहीं है, इसीलिए उनका मामला कोर्ट में उलझा दिया गया है। उन्होंने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि एक ओर सरकार 22,000 बेरोजगारों को सरकारी नौकरी लगाने का दावा कर रही है, वहीं बेरोजगार पिछले 5 सालों से जॉइनिंग लेटर के लिए तरस गए हैं।

यूकेडी नेता शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि शिक्षा मंत्री इन प्रशिक्षित को रोज नया आश्वासन दे रहे हैं, जबकि अधिकारी शासन को गुमराह कर रहे हैं और सरकार कोर्ट में सही पैरवी नहीं करा रही है। यूकेडी नेता वीरेंद्र रावत ने माँग की कि डायट डीएलएड प्रशिक्षितों को प्राथमिकता से नियुक्त दी जानी चाहिए।

यूकेडी ने शिक्षा विभाग को इस पर उच्चाधिकारियों से विचार विमर्श करने के लिए दो दिन का समय दिया है, उसके बाद आंदोलन उग्र करने पर विचार किया जाएगा। यूकेडी युवा मोर्चा की जिलाध्यक्ष सीमा रावत ने आंदोलनरत प्रशिक्षितों हर सहयोग का आश्वासन दिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!