Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
ताज़ा खबरेंदेश

बड़ी लापरवाही : महाराष्ट्र के कापसिकोपरी गाँव में बच्‍चों को पोलियो ड्रॉप की जगह पिला दिया हैंड सैनिटाइजर

आकाश ज्ञान वाटिका, २ फरवरी २०२१, मंगलवार। महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के कापसिकोपरी गांव से एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यवतमाल जिले के कापसिकोपरी गांव में 12 बच्चों को पोलियो ड्रॉप की जगह सैनिटाइजर के ड्रॉप पिला दी गई। सभी बच्चों की उम्र पांच साल से कम है। मामला तब सामने आया जब ड्रॉप लेने के बाद बच्‍चों की हालत बिगड़ने लगी उल्टी और बेचैनी की शिकायत के बाद इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों की टीम इन बच्‍चों की निगरानी कर रही है।  इस बड़ी लापरवाही के मामले में भानबोरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के एक डॉक्टर, आंगनबाड़ी सेविका और एक आशा कार्यकर्ता के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जिला परिषद के सीइओ श्रीकृष्ण पंचाल के अनुसार बच्चों की हालत अभी स्थिर है।

घटना तब सामने आई जब गांव के सरपंच ने बूंदों की जांच की और पाया कि ये हैंड सैनिटाइजर है न कि पोलियो खुराक। इस घटना के बाद से ही पूरे इलाके के लोगों के बीच भय का माहौल है जिसे लेकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।यवतमाल कलेक्टर एम डी सिंह ने अस्पताल का दौरा किया और बच्चों की स्थिति के बारे में जानकारी ली।

घटना रविवार को कापसिकोपरी गांव के भानबोरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई थी। यहां 1-5 साल के बच्चों के लिए राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान चल रहा था। यवतमाल जिला परिषद के सीईओ श्रीकृष्ण पांचाल ने बताया कि 5 साल से कम उम्र के 12 बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स के स्थान पर दो बूंदें सैनिटाइजर दे दी गईं। इसके बाद, बच्चे  उल्टी और बेचैनी की शिकायत करने लगे। उन्होंने  कहा कि जिन बच्चों को यवतमाल के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वे डॉक्‍टरों की निगरानी में हैं, उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है। उन्‍होंने बताया कि जिस समय ये घटना हई उस समय तीन स्वास्थ्य कर्मचारी, एक डॉक्टर, आंगनवाड़ी सेविका और एक आशा स्वयंसेवक पीएचसी में मौजूद थे। इस मामले की जांच चल रही है तीनों स्वास्थ्य कर्मियों को निलंबित करने के आदेश जारी किए जाएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!