Breaking News :
>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम>>टूथब्रश बदलने में न करें देरी, जानें कितने महीने बाद लेना चाहिए नया ब्रश>>स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखण्ड पुलिस के 14 कार्मिकों को मिलेगा ‘मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक’>>टीएचडीसी टनल हादसे में 7 की मौत, 3 लापता, सीएम ने बचाव एवं राहत कार्यों का लिया जायजा>>साइबर ठगों ने बनाया म्यूल अकाउंट का जाल, हल्द्वानी के बैंक खाते से चार राज्यों की ठगी का कनेक्शन
उत्तराखण्डदेहरादून

थत्यूड़–मसूरी रोड पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, चालक की हुई मौत

विवाह समारोह से लौटते समय हुआ हादसा

मसूरी के सेंट जॉर्ज स्कूल में योग शिक्षक के रूप में थे कार्यरत

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 28 नवम्बर 2025, देहरादून। थत्यूड़–मसूरी–देहरादून मोटर मार्ग पर सटागाड़ के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें एक कार गहरी खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान थत्यूड़ क्षेत्र के अलमस गांव निवासी अमित पवार के रूप में हुई है। देर रात हुई इस दुर्घटना के समय अमित पवार, जो अलमस गांव के रहने वाले थे, ओडारसू गांव से एक विवाह समारोह में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। घटना स्थल उनके गांव से लगभग चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जहां अचानक वाहन अनियंत्रित होकर नीचे खाई में जा गिरा।

सुबह जब स्थानीय लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले तो सड़क किनारे क्षतिग्रस्त वाहन और नीचे खाई में पड़े शव को देखकर घटना की जानकारी मिली। तुरंत ही इसकी सूचना थाना थत्यूड़ पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से घायल अवस्था में पड़े अमित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

थानाध्यक्ष महावीर रावत ने बताया कि घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है और आगे की प्रक्रिया के तहत शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल मसूरी भेजा जाएगा। अमित पवार सेंट जॉर्ज स्कूल मसूरी में योग शिक्षक के रूप में कार्यरत थे और परिवार में अकेले कमाने वाले सदस्य थे। हादसे की खबर मिलते ही गांव और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। माता–पिता अपने इकलौते बेटे की आकस्मिक मौत से गहरे सदमे में हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!