Breaking News :
>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>हरेला पर्व को जन-जन से जोड़ने की तैयारी, सभी जिलों को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041 पर बढ़ा जनसंवाद, दूसरे दिन सेक्टर-02 के लोगों ने रखी अपनी बात>>अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास>>अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
खेल-जगतताज़ा खबरें

भारतीय महिला टीम को एक बड़ा झटका – हरमनप्रीत कौर चोट लगने के कारण नहीं बन पायेंगी टेस्ट मैच का हिस्सा

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 सितम्बर 2021, बुधवार, नई दिल्ली। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार 30 सितंबर से एकमात्र पिंक बाल टेस्ट मैच खेला जाना है। भारतीय महिला टीम पहली बार पिंक बाल टेस्ट मैच खेलने उतरेगी और इससे पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है। भारतीय महिला टी-20 टीम की कप्तान और टेस्ट की उपकप्तान हरमनप्रीत कौर इस एतिहासिक टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं बन पाएंगी। इस बात की पुष्टि खुद कप्तान मिताली राज ने की है।

भारत स्टार बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर के बिना मैच में उतरेगा। कप्तान मिताली राज ने मैच की पूर्व संध्या पर इस बात की पुष्टि की। अंगूठे में चोट की शिकायत के कारण अनुभवी आलराउंडर हरमनप्रीत कौर तीनों एकदिवसीय मैचों में भी नहीं खेल सकी थीं और अब एकमात्र टेस्ट मैच से भी उनको बाहर बैठना होगा। कौर की कमी को कौन पूरा करेगा, ये देखने वाली बात होगी, क्योंकि हरमनप्रीत कौर अनुभवी बल्लेबाज हैं।

उम्मीद की जा रही है कि हरमनप्रीत कौर तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज से पहले ठीक हो जाएंगी और मैदान पर वापसी करेंगी। इतना ही नहीं, इस सीरीज के बाद उनको वुमेंस बिग बैश लीग (WBBL) में भी खेलना है। हरमनप्रीत कौर ने Melbourne Renegades के साथ इस सीजन के लिए करार किया है। उनके अलावा भी कई भारतीय महिला क्रिकेटर इस टूर्नामेंट में खेलती नजर आएंगी, लेकिन फैंस चाहेंगे कि पहले वे पूरी तरह ठीक हो जाएं

15 साल में पहली बार दोनों टीमें टेस्ट मैच में आमने-सामने होंगी। इससे पहले मिताली राज ने कहा, “उन्हें भारतीय टीम के पास सबसे अच्छे तेज गेंदबाजी आक्रमणों में से एक होना चाहिए। बेशक झूलन (गोस्वामी) के पास जो विशाल अनुभव है, और जिस तरह से वह भारतीय टीम के लिए प्रदर्शन कर रही हैं और मेघना सिंह जैसी युवा तेज गेंदबाज जो अपनी पहली सीरीजी के लिए आई हैं, वह भी बहुत प्रभावशाली रही हैं।”

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!